विज्ञापन

UP, महाराष्ट्र, झारखंड सहित कई राज्यों में धर्मांतरण अभियान चलाने वाले 10 लोग अमेठी से गिरफ्तार

SP ने बताया कि एक विशेष जाति के लोगों को धर्मांतरण के लिए निशाना बनाया जा रहा था और उन्हें नए नाम भी दिए जा रहे थे. जांच से पता चला है कि यह समूह तमिलनाडु, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में सक्रिय था.

UP, महाराष्ट्र, झारखंड सहित कई राज्यों में धर्मांतरण अभियान चलाने वाले 10 लोग अमेठी से गिरफ्तार
अमेठी में धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार 10 लोग.
NDTV
अमेठी:

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सोमवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर कई राज्यों में धर्मांतरण अभियान चलाने का आरोप है. SP सर्वन्नन टी ने बताया कि सिंदुरवा गांव के निवासियों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई. ग्रामीणों का आरोप था कि कुछ बाहरी लोग प्रार्थना सभाओं की आड़ में धर्मांतरण का काम कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस पूरे गैंग के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश में जुटी है.

गिरफ्तार आरोपियों में 5 महाराष्ट्र के रहने वाले

उन्होंने कहा, "शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर जाकर वीडियोग्राफी की. जांच के दौरान कुछ लोगों को उपदेश देते हुए पाया गया." SP ने बताया, "पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार 10 आरोपियों में से 5 महाराष्ट्र से, 2 उत्तराखंड से, 1 उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से, 1 ओडिशा से और 2 अमेठी के रहने वाले हैं."

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी लोगों को आर्थिक मदद, इलाज की सुविधा और शिक्षा का लालच देकर धर्मांतरण के लिए उकसाते थे. पुलिस ने मौके से कई किताबें और प्रचार सामग्री भी बरामद की है.

तमिलनाडु, झारखंड, ओडिशा सहित कई राज्यों में धर्मांतरण की साजिश

SP ने बताया कि एक विशेष जाति के लोगों को धर्मांतरण के लिए निशाना बनाया जा रहा था और उन्हें नए नाम भी दिए जा रहे थे. सर्वन्नन ने कहा, "जांच से पता चला है कि यह समूह तमिलनाडु, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में सक्रिय था."

मुंबई में रजिस्टर्ड चर्च के जरिए चलता था गैंग

उन्होंने आगे कहा, "यह समूह मुंबई में रजिस्टर्ड 'रिवाइवल चर्च' के जरिए काम करता है और इसके वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है." SP ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें - नालासोपारा में जिस शख्स पर लगा है 80 हिंदू लड़कियों को फंसाने का आरोप वो आखिर है कौन ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amethi, Amethi Police, Religious Conversion, Religious Conversion Allegation, Religious Conversion Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com