Viral Video: हफ्ते में 3 दिन काम और 3 दिन वीकली ऑफ वाली नौकरी छोड़कर केडी नाम का शख्स अकेले 9500 किलोमीटर लंबी सोलो बाइक राइड पर निकल पड़ा. सबसे पहले उसने कोलकता से 1500 किलोमीटर दूर स्थित ऋषिकेश को अपने पहले डेस्टिनेशन के तौर पर चुना. इसके बाद उसने लद्दाख, कश्मीर और हिमाचल जाने का भी प्लान फाइनल किया. केडी ने कहा, 'सबकुछ मेरे प्लान के हिसाब से ऐसा मैं नहीं कहूंगा. पहले दिन से ही गड़बड़ी हो रही थी. लेकिन स्पीति में मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर मुझे सच में लगा कि ऊपर वाला सब देख रहा है.'
'स्पीति में मेरी राइड का 22वां दिन था'
केडी ने बताया, 'मेरी 60 दिन की ट्रिप पर निकला था, और स्पीति में वो 22वां दिन था. मुझे अच्छे से याद है कि एक वाटर क्रॉसिंग पर एक राइडर की हिमालयन बाइक ग्लेशियर के पानी में फंस गई थी. मैं तुरंत उसकी मदद करने चला गया था. उसकी बाइक तो निकल गई, लेकिन उसके चक्कर में मैं पूरा भिग गया था. फिर बारी आई मेरी टीवीएस रोनिन बाइक की, जिसे अकेले उस वाटर क्रॉसिंग से निकाल पाना मुझे मुश्किल लग रहा था. लेकिन बिना किसी एक्सपेक्टेशन के वे लोग मेरी मदद करने के लिए आगे आ गए. मैंने उस राइडर की मदद बिना कुछ सोचे की थी. लेकिन जब मुझे मदद की जरूरत पड़ी तो लगा जैसे भगवान ने खुद मेरे लिए मदद भेज दी.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
'आप जो लाइफ जी रहे, वो मेरा सपना'
सोशल मीडिया पर केडी ने अपनी ट्रिप के कई वीडियोज पोस्ट किए हैं. लेकिन 7 वीडियो ऐसे हैं, जो उनकी पूरी जर्नी को दिखा सकते हैं. इस वीडियोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'आप जो लाइफ जी रहे हो वो मेरा सपना है, नाजाने वो कब पूरा होगा.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपकी कहानी अच्छी है. लेकिन मुझे लगता है कि आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ और घूमने-फिरने के अपने शौक, दोनों के बीच बैलेंस बना सकते हैं. एक को पाने के लिए दूसरे को छोड़े बिना.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'नौकरी तो हम भी छोड़ देते, लेकिन ना फैमिली सपोर्ट करती है या कोई ओर. मेरे पास कोई दूसरा सोर्स ऑफ इनकम भी नहीं है. बहरहाल, आप ये फैसला ले पाए इसके लिए शुभकामनाएं. अपना जीवन भरपूर जियो.'
चौथे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'देख रे हो बिनोद! इन्होंने नौकरी छोड़ने की बात की है, हमें घर छोड़ना पड़ेगा.'
यह भी पढ़ें:- लद्दाख के मंदिर में 1 लाख प्लास्टिक की बोतलों का ढेर, लोग बोले- ये Delhi NCR वालों की हाजिरी है
यह भी पढ़ें:- वर्क फ्रॉम होम मिलते ही लखनऊ छोड़कर ऋषिकेश पहुंच गया शख्स, बताया 12 दिन में कितना खर्च हुआ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं