विज्ञापन

इंडिया ने बदल दी जिंदगी! 5 साल भारत में रहकर अमेरिकी महिला ने सीखे ऐसे 10 सबक, जानकर कोई भी हो जाएगा भावुक

भारत में रह रही एक अमेरिकी महिला ने 5 साल के अनुभव से सीखे 10 जीवन के अहम सबक सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. उनकी यह भावुक और प्रेरणादायक कहानी तेजी से वायरल हो रही है और लोगों को नई सोच अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है.

इंडिया ने बदल दी जिंदगी! 5 साल भारत में रहकर अमेरिकी महिला ने सीखे ऐसे 10 सबक, जानकर कोई भी हो जाएगा भावुक
भारत में मिली जिंदगी की असली सीख! विदेशी महिला के शब्द जीत रहे दिल

भारत अपनी संस्कृति, विविधता और लोगों के दिल से दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करता है. लेकिन, जब कोई विदेशी यहां आकर लंबे समय तक रहता है, तो उसके अनुभव और सीख और भी खास हो जाते हैं. ऐसी ही एक अमेरिकी महिला ने भारत में 5 साल बिताने के बाद अपने जीवन के 10 अहम सबक शेयर किए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

भारत ने बदल दी सोच और नजरिया

अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर Kristen Fischer पिछले 5 सालों से भारत में रह रही हैं. अब वह एक बिजनेस वुमन और चार बच्चों की मां हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि भारत में रहना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन इस सफर ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया. उन्होंने कहा, कि भारत ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है और यहां के अनुभवों ने उनकी सोच को पूरी तरह बदल दिया.

ये हैं वो 10 लाइफ लेसन्स जो उन्होंने सीखे

Kristen Fischer ने अपनी पोस्ट में 10 अहम बातें बताईं:

- घर वह होता है, जिसे आप बनाते हैं, न कि जहां आप पैदा होते हैं
- मेरी सोच ही सही है, यह मानना छोड़ दिया
- अलग महसूस करते हुए भी सही जगह पर होने का एहसास हो सकता है
- कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने से जिंदगी बड़ी होती है
- एक साथ दो भावनाएं महसूस करना सीखा, घर की याद और यहां रहने की खुशी
- पहचान समय के साथ बदलती है
- समझ आया कि आसान जिंदगी हमेशा कनेक्शन नहीं देती
- सुविधा से ज्यादा समुदाय मायने रखता है
- प्यार के लिए एक भाषा जरूरी नहीं, लेकिन भाषा सीखना मदद करता है
- सांस्कृतिक अंतर रुकावट नहीं, सीखने का मौका हैं

सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त प्यार

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, लोगों ने इसे खूब पसंद किया. एक यूज़र ने लिखा- आपकी पोस्ट से मुझे अपने देश की अच्छाइयों को नए नजरिए से देखने का मौका मिला. वहीं, दूसरे यूज़र ने कहा- आपने बहुत ही खूबसूरत तरीके से जिंदगी की सच्चाई बताई है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: ऑफिस या फाइव स्टार मॉल? गूगल के नए ऑफिस की लग्जरी सुविधाएं देख लोग हैरान! वायरल हुआ Video

भारत का अनदेखा स्वर्ग! असम के चाय बागानों की खूबसूरती देख हैरान रह गई दुनिया, Video वायरल

वाइब्रेंट, एनर्जेटिक और अलग दुनिया! अमेरिकी महिला ने भारतीय बाजारों की तारीफ में कही ऐसी बात, वायरल हुआ Video

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com