सफर चाहे जमीन का हो या फिर आसमान का, हर कोई शांति और आराम की उम्मीद करता है, लेकिन कई बार कुछ लोगों की अजीबोगरीब हरकतें पूरे सफर का मजा किरकिरा कर देती है. हवाई सफर के दौरान जब शांति का माहौल अचानक हंगामे में बदल जाए, तो सोचिए सफर कर रहे यात्रियों पर क्या बीतती होगी. अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक पैसेंजर का आपा खोना बाकी लोगों पर भारी पड़ गया. माहौल इतना टेंशनभरा हो गया कि क्रू मेंबर्स को अपनी और यात्रियों की हिफाजत के लिए कुठ अलग ही रास्ता चुनना पड़ा.
ये भी पढ़ें:-भारत का वो रहस्यमयी गांव, जहां 17 परिवार जानबूझकर बिना बिजली और मोबाइल के जी रहे हैं जिंदगी!
नशे की धुत बंदे का ड्रामा
अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट जब अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रही थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि बीच रास्ते में इतना बड़ा बवंडर खड़ा हो जाएगा. असल में फर्स्ट क्लास में बैठे एक शख्स ने शराब के नशे में अचानक अपना आपा खो दिया. वो बिना वजह आसपास के लोगों से उलझने लगा और देखते ही देखते गाली-गलौज पर उतर आया. बात सिर्फ बहस तक रहती तो शायद संभल जाती, लेकिन जब उसने महिला पैसेंजर और स्टाफ के साथ बदसूलकी शुरू की, तो क्रू मेंबर्स ने उसे सीट पर ही टेप से कसकर बांध दिया, ताकि वो हिल न सके.
रनवे पर उतरते ही एक्शन में आई पुलिस
क्रू की इस फुर्ती की वजह से प्लेन में कोई बड़ा हादसा होने से टल गया और बाकी यात्रियों ने राहत की सांस ली. जैसे ही विमान रनवे पर उतरा, पहले से मुस्तैद पुलिस टीम ने नशे में धुत शख्स को सीधा हिरासत में ले लिया. सोशल मीडिया पर इस वाकये की तस्वीरें आते ही वायरल हो गईं और लोग क्रू के इस कदम को सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल सही बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-जयपुर की सड़कों पर बिक रही कुत्तों के लिए स्पेशल कुल्फी, डॉग लवर्स जरूर देखें ये वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं