विज्ञापन

जयपुर की सड़कों पर बिक रही कुत्तों के लिए स्पेशल कुल्फी, डॉग लवर्स जरूर देखें ये वीडियो

गुलाबी शहर की सड़कों पर इन दिनों एक ऐसा ठेला चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके सामने इंसानों से ज्यादा चार पैरों वाले खरीदारों का इंतजार रहता है. इस एक छोटी सी पहल ने इन दिनों पूरे सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींच रखा है. पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा.

जयपुर की सड़कों पर बिक रही कुत्तों के लिए स्पेशल कुल्फी, डॉग लवर्स जरूर देखें ये वीडियो
जयपुर की सड़कों पर बिक रही खास कुल्फी, इंसानों को खाने की मनाही...चटकारे लेते कुत्तों की बल्ले बल्ले
istockphoto

जयपुर की व्यस्त सड़कों पर हर रोज शाम होते ही चहल-पहल बढ़ जाती है. कोई चटपटी चाट का स्वाद ले रहा होता है, तो कोई ठंडी लस्सी की दुकान पर भीड़ लगाए दिखता है. शहर के एक चौराहे पर लगने वाले एक सिंपल से ठेले ने इन दिनों सबका ध्यान अपनी ओर खींच रखा है. आसपास से गुजरने वाले लोग रुक-रुककर इस ठेले को देखते हैं और फिर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाते हैं. कुछ नया और हटकर देखने की चाहत रखने वाले लोगों के बीच एक अनोखी बात की चर्चा जोर-शोर से चल रही है. लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसी कौन सी चीज बिक रही है, जो सिर्फ बेजुबानों के लिए बनी है.

ये भी पढ़ें:-भारत का वो रहस्यमयी गांव, जहां 17 परिवार जानबूझकर बिना बिजली और मोबाइल के जी रहे हैं जिंदगी!

गुलाबी शहर का अनोखा नजारा

वीडियो के मुताबिक, श्रीराम कुल्फी नाम का ये ठेला किसी आम ग्राहक के लिए नहीं, बल्कि शहर के चार पैरों वालों के लिए सजाया जाता है. इस कुल्फी को बेच रहे ठेले वाले का दावा है कि, इस ठेले पर मिलने वाली कुल्फी को सिर्फ और सिर्फ कुत्तों के लिए तैयार किया जाता है, जिसे इंसान नहीं खा सकते. शुद्ध दूध और मावे से बनी इस कुल्फी में चीनी का एक दाना भी नहीं डाला जाता, ताकि बेजुबानों की सेहत को कोई नुकसान न पहुंचे.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस अनोखी पहल का खुलासा तब हुआ जब विक्रम मित्तल नाम के इंस्टाग्राम यूजर की नजर इस ठेले पर पड़ी. उन्होंने जब ठेले वाले से बात की तो पता चला कि डॉग लवर्स अपनी गाड़ियों से आकर अपने पालतू कुत्तों के लिए ये ट्रीट खरीदते हैं. विक्रम ने अपनी डॉगी तारा को भी ये कुल्फी खिलाई, जिसने कुछ ही सेकंड में इसे खत्म कर दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो आते ही लोग इस ठेले वाले की सोच की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इंस्टाग्राम पर ये वीडियो vikram_brewer_mittal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

ये भी पढ़ें:-अकेले गंदी नदी साफ करने पर 20 साल के 'बिट्टू तबाही' को मिला नीदरलैंड्स से सीधा ऑफर, ये वीडियो हुआ था वायरल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog, Kulfi, Viral Video, Kulfi Vendor, Sugar Free
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com