Amazon first order in 1995: आज दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की शुरुआत एक छोटे से ऑनलाइन बुकस्टोर के रूप में हुई थी. साल 1995 में अमेज़न पर जो पहला ऑर्डर आया था, वह कोई आम चीज नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित एक किताब थी. इस किताब का नाम था Fluid Concepts and Creative Analogies: Computer Models of the Fundamental Mechanisms of Thought, जिसे डगलस हॉफस्टैडटर (Douglas Hofstadter) ने लिखा था.
Bezos और Musk का रिएक्शन हुआ वायरल
इस दिलचस्प जानकारी को एक्स पर जॉन एर्लिचमैन ने शेयर किया. पोस्ट में बताया गया कि अमेज़न की पहली बिक्री AI पर किताब थी. इस पर अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने स्माइल इमोजी के साथ रिएक्ट किया. वहीं, एलन मस्क (Elon Musk) ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, यह किसी महान चीज की शुरुआत थी.
It was the start of something great
— Elon Musk (@elonmusk) April 3, 2026
कौन था Amazon का पहला ग्राहक?
अमेज़न का पहला ग्राहक जॉन वेनराइट (John Wainwright) था, जिसने यह किताब ऑर्डर की थी. यह ऑर्डर अमेज़न के सॉफ्ट लॉन्च के दौरान किया गया था. कंपनी के पहले कर्मचारी शेल कफन (Shel Kaphan) ने उन्हें साइट का लिंक भेजा और किताब ऑर्डर करने को कहा. दिलचस्प बात यह है कि वेनराइट (Wainwright) को लगा था कि उन्हें किताब मुफ्त मिलेगी, लेकिन बाद में उनके कार्ड से पैसे कट गए.
AI से जुड़ा था Amazon का पहला कदम
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, अब AI ही अमेज़न में नौकरियां खत्म कर रहा है. दूसरे ने कहा, पहली खरीदी गई चीज AI की किताब थी, और आज AI ही अमेज़न चला रहा है. एक अन्य यूजर ने इसे भविष्यवाणी सच होने जैसा बताया.
यह भी पढ़ें: 1 बजे रात को कॉल कर की शिकायत, 10 मिनट में एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पीड देख लोग हैरान, हो रही तारीफ
3 लाख रुपये खर्च, फिर भी हर महीने मोटी बचत! Dublin में भारतीय इंजीनियर की कमाई जान चौंक जाएंगे आप
जन्मदिन पर मां को याद कर रो पड़ी काम करने वाली ‘दीदी', फिर मालिक ने किया दिल जीत लेने वाला काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं