विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2026

1 बजे रात को कॉल कर की शिकायत, 10 मिनट में एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पीड देख लोग हैरान, हो रही तारीफ

यह घटना दिखाती है कि सही समय पर की गई शिकायत और पुलिस की तत्परता से आम लोगों की समस्याएं जल्दी सुलझ सकती हैं. दिल्ली पुलिस की इस तेज कार्रवाई ने लोगों का भरोसा और मजबूत किया है.

Also Read in
1 बजे रात को कॉल कर की शिकायत, 10 मिनट में एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पीड देख लोग हैरान, हो रही तारीफ
Blinkit जैसी सर्विस! दिल्ली पुलिस की तेजी पर यूजर्स ने की जमकर तारीफ

दिल्ली के एक स्टार्टअप फाउंडर आकाश बंसल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. उन्होंने बताया, कि रात करीब 1 बजे उनके इलाके में लाउडस्पीकर तेज आवाज में बज रहा था, जिससे उन्हें परेशानी हो रही थी.

आकाश बंसल ने बताया कि उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर कॉल किया. सिर्फ 4 मिनट के अंदर उन्हें पास के पेट्रोलिंग ऑफिसर का कॉल आया. करीब 10 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने तुरंत समस्या का समाधान कर दिया. उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान उन्हें अलग-अलग पुलिस अधिकारियों के दो और कॉल आए, जिन्होंने मदद की पेशकश की.

10 मिनट में मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस

आकाश बंसल ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह दूसरी बार है जब उन्हें दिल्ली पुलिस की इतनी तेज और प्रभावी सेवा का अनुभव हुआ है. उन्होंने इसे दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी जीत बताते हुए उनकी सराहना की और धन्यवाद कहा.

दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब

इस सराहना पर दिल्ली पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा, ऐसी सराहना हमें और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करती है. आपकी शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है. रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाना कानून का उल्लंघन है, और हम तुरंत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध हैं.

सोशल मीडिया पर मिली जमकर तारीफ

इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने भी दिल्ली पुलिस की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, दिल्ली पुलिस ने शानदार काम किया. दूसरे ने कहा, बहुत बढ़िया, शाबाश. एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ब्लिंकिट, लेकिन पुलिस वर्जन.

यह भी पढ़ें: 3 लाख रुपये खर्च, फिर भी हर महीने मोटी बचत! Dublin में भारतीय इंजीनियर की कमाई जान चौंक जाएंगे आप

जन्मदिन पर मां को याद कर रो पड़ी काम करने वाली ‘दीदी', फिर मालिक ने किया दिल जीत लेने वाला काम

भारत को लेकर बड़ा ‘कन्फेशन', इंडिया घूमने आया विदेशी टूरिस्ट बोला, जो है ही नहीं वो दिखाया क्यों जाता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police Response, Loudspeaker Complaint, Delhi Police News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com