विज्ञापन

जेफ बेजोस की एक्स वाइफ ने दान की 1 अरब से ज्यादा की रकम, हायर एजुकेशन पर होंगे खर्च

MacKenzie Scott Charity: मैकेंजी स्कॉट उन लोगों की मदद करती हैं, जो आर्थिक तंगी के चलते अपने सपने पूरे नहीं कर पाते हैं. यील्ड गिविंग नाम की पहल के जरिए वो अब तक अरबों रुपये दान कर चुकी हैं.

जेफ बेजोस की एक्स वाइफ ने दान की 1 अरब से ज्यादा की रकम, हायर एजुकेशन पर होंगे खर्च
जेफ बेजोस की एक्स वाइफ मैकेंजी स्कॉट ने दान किए अरबों रुपये

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने एक बार फिर अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा दान कर दिया है. उन्होंने अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के दो एनजीओ को 1.25 करोड़ डॉलर यानी करीब 1 अरब 16 करोड़ रुपये का दान दिया है. ये दोनों संस्थाएं छात्रों और महिलाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद करती हैं. इसमें 'अचीव अटलांटा' नाम की संस्था को 80 लाख डॉलर मिले हैं, मैकेंजी स्कॉट की तरफ से इस संस्था को दूसरी बार इतनी बड़ी राशि मिली है. वहीं 'जीनेट रैंकिन फाउंडेशन' को 45 लाख डॉलर मिले हैं, जो उम्र निकल जाने के बाद पढ़ाई करने वाली महिलाओं की मदद करता है.

यील्ड गिविंग के तहत अरबों रुपये किए दान

जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट एक सोशल वर्कर भी हैं, उन्होंने 'यील्ड गिविंग' नाम की एक पहल शुरू की थी, जिसके तहत वो अमेरिका की गैर-लाभकारी संस्थाओं को अरबों डॉलर बांट चुकी हैं. इस बार उच्च शिक्षा के लिए ये दान दिया गया है. स्कॉट बिना मांगे बड़ा दान देने और संस्थाओं को अपनी जरूरत के हिसाब से रकम खर्च करने की आजादी देने के लिए जानी जाती हैं.

क्या करती है अचीव अटलांटा संस्था?

अचीव अटलांटा ने बताया कि 2022 में मिले पहले 80 लाख डॉलर के दान के बाद अब स्कॉट से उन्हें फिर इतनी ही रकम मिली है. ये संस्था अटलांटा पब्लिक स्कूल्स, फुल्टन काउंटी स्कूल्स और कॉलेजों के साथ मिलकर छात्रों को कॉलेज की फीस भरने, पढ़ाई जारी रखने और कोर्स पूरा करने में मदद करती है.

फिलहाल ये संस्था अटलांटा पब्लिक स्कूल्स और फुल्टन काउंटी के छह हाई स्कूलों के 8,700 से ज्यादा छात्रों की मदद कर रही है. इसमें कॉलेज चुनने, फॉर्म भरने, पढ़ाई से जुड़ी सलाह और पहली नौकरी दिलाने में मदद शामिल है.संस्था का कहना है कि स्कॉट के इस नए दान से छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर और मजबूत होंगे. 

जीनेट रैंकिन फाउंडेशन को 50 साल का सबसे बड़ा दान

दूसरी संस्था,जीनेट रैंकिन फाउंडेशन को 45 लाख डॉलर का दान मिला है. ये रकम इसके 50 साल के इतिहास में सबसे बड़ी है. अब तक किसी ने भी एक साथ इतना पैसा संस्था को नहीं दिया था. साल 1976 में बनी ये संस्था उन महिलाओं की मदद करती है जो आर्थिक तंगी के चलते उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं. ये संस्था वोकेशनल व टेक्निकल कोर्स, एसोसिएट डिग्री और पहली बैचलर डिग्री कर रही महिलाओं को ग्रांट और सहायता देती है.

यह भी पढ़ें | यूपी सुपर TET, स्पेशल TET और STET में क्या अंतर है? जान लीजिए जवाब

यह भी पढ़ें | तंजानिया से लेकर अबू धाबी तक, नेपाल से पहले इन देशों में खुल चुके हैं IIT कैंपस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MacKenzie Scott, MacKenzie Scott Donation, MacKenzie Scott's Donations, Education, Jeff Bezos Ex Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com