विज्ञापन

3 लाख रुपये खर्च, फिर भी हर महीने मोटी बचत! Dublin में भारतीय इंजीनियर की कमाई जान चौंक जाएंगे आप

डबलिन में रहना भले ही महंगा हो, लेकिन अच्छी सैलरी और सही मैनेजमेंट के साथ यहां पर अच्छी बचत की जा सकती है. यही वजह है कि आज के समय में यह शहर भारतीय युवाओं के लिए एक बड़ा करियर हब बनता जा रहा है.

3 लाख रुपये खर्च, फिर भी हर महीने मोटी बचत! Dublin में भारतीय इंजीनियर की कमाई जान चौंक जाएंगे आप
US छोड़ Ireland क्यों चुना? Amazon इंजीनियर ने बताई सैलरी और लाइफ की सच्चाई

हाल ही में एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जो अमेज़न के डबलिन ऑफिस में काम करता है, उसने अपने खर्च और बचत का पूरा हिसाब शेयर किया. यह जानकारी एक इंस्टाग्राम वीडियो में सामने आई, जहां उसने बताया कि उसकी सालाना सैलरी 70,000 से 90,000 यूरो (लगभग 75 लाख रुपये से 96 लाख रुपये) के बीच है. इंजीनियर ने बताया कि वह डबलिन मेंसॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में काम कर रहा है और वहां का वर्क कल्चर और लाइफस्टाइल उसे काफी पसंद है.

हर महीने कितना खर्च और कितनी बचत?

इंजीनियर के मुताबिक, डबलिन में उसका औसतन मासिक खर्च करीब 3,000 यूरो (लगभग 3.2 लाख रुपये) है. इसमें किराया, खाना, ट्रांसपोर्ट और अन्य जरूरी खर्च शामिल हैं. हालांकि, अच्छी बात यह है कि वह हर महीने अपनी सैलरी का 30% से 40% तक बचा लेता है. यानी लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी अच्छी-खासी सेविंग संभव है.

देखें Video:

सिएटल से बेहतर क्यों लगा डबलिन?

इंजीनियर ने अपनी पुरानी लाइफ की तुलना सिएटल से भी की. उसने कहा कि सिएटल भी एक शानदार शहर है, लेकिन डबलिन ज्यादा शांत और सुकूनभरा लगता है. उसके मुताबिक, डबलिन के लोग काफी अच्छे और फ्रेंडली हैं, जो इस शहर को खास बनाते हैं.

भारतीय स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए क्यों बन रहा है हॉटस्पॉट?

पिछले कुछ सालों में आयरलैंड, खासकर डबलिन, भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए एक पसंदीदा जगह बनता जा रहा है. 2024-25 में भारतीय छात्रों की संख्या करीब 13,000 तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 30% ज्यादा है. इसके पीछे कुछ बड़े कारण हैं, जैसे:
- EU का इकलौता अंग्रेजी बोलना वाला देश
- टॉप 500 में शामिल 6 यूनिवर्सिटीज
- बेहतर जॉब और करियर अवसर

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: जन्मदिन पर मां को याद कर रो पड़ी काम करने वाली ‘दीदी', फिर मालिक ने किया दिल जीत लेने वाला काम

भीख मांगकर बना करोड़पति! 8 विला, लग्जरी फ्लैट्स और करोड़ों की संपत्ति, दुनिया के सबसे अमीर भिखारी से मिलिए

भारत को लेकर बड़ा ‘कन्फेशन', इंडिया घूमने आया विदेशी टूरिस्ट बोला, जो है ही नहीं वो दिखाया क्यों जाता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dublin Cost Of Living, Amazon Software Engineer Salary, Indian Techie Abroad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com