विज्ञापन

7 महीने में पूरा भारत घूमने वाला कपल छोड़ रहा देश, बोला- एक सवाल ने हमारी रातों की नींद उड़ा दी

7 महीने में बाइक से पूरा भारत घूमने वाले कपल नैना और अर्पित अब भारत छोड़कर दुबई में शिफ्ट हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि ट्रैवल जिंदगी का हिस्सा है, पूरी जिंदगी नहीं...

7 महीने में पूरा भारत घूमने वाला कपल छोड़ रहा देश, बोला- एक सवाल ने हमारी रातों की नींद उड़ा दी
7 महीने में पूरा भारत घूमने वाला कपल छोड़ रहा देश
instagram/yatriactors

Viral Video: बाइक से 7 महीने में पूरा भारत घूम चुका कपल अब दूसरे देश में शिफ्ट हो रहा है. कपल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके कहा कि जब हम ट्रिप से वापस आए तब एक सवाल ने हमारी रातों की नींद उड़ा दी. इसके बाद से 8 महीनों से हम एक बात सोच रहे थे. उन्होंने बताया कि हमने डिसाइड किया है, अपनी कहानी अब फिर से लिखना शुरू करेंगे. हमें नई जिंदगी शुरू करनी है. कपल का नाम नैना और अर्पित है. जिनका इंस्टाग्राम पर यात्री एक्टर्स (yatriactors) यूजर नेम से अकाउंट है, जिस पर उन लोगों ने भारत के ट्रैवल वीडियो पोस्ट कर रखे हैं. 

20 घंटे पहले भारत छोड़ने की दी जानकारी

नैना और अर्पित के इंस्टाग्राम अकाउंट @yatriactors पर 73 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जिस पर उन्होंने करीब 400 पोस्ट कर रखी है. वह बाइक से पूरा भारत घूम चुके हैं. जिससे जुड़े वीडियो और फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी डाले हुए हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट yatriactors से 20 घंटे पहले एक वीडियो में पोस्ट किया गया, जिसमें नैना ने बताया कि वह दुबई शिफ्ट हो रही हैं. 

नैना वीडियो में कहती हैं, "हमने पूरा भारत बाइक से घूमा है. अब हम इस डिसीजन पर आए हैं कि हम ये देश छोड़कर एक नए देश में अपनी जिंदगी बसाने जा रहे हैं."

2 साल पहले मुंबई में बैठे घूमने का देखते थे सपना

नैना ने कहा कि हम लोग दुबई जा रहे हैं... वह वीडियो में आगे भारत घूमने से लेकर दुबई बसने के निर्णय के बारे में बताती हैं, जिनमें वह कहती हैं कि ये सब कैसे हुआ, यह जानने के लिए आपको पीछे जाना पड़ेगा. आज से 2 साल पहले दो एसपीरिंग एक्टर्स मुंबई में बैठकर सिर्फ घूमने के सपने देखते थे. फिर एक दिन  उन्होंने सोचा कि क्यों न फुल टाइम यात्री बन जाते हैं और दो बैग उठाए. फिर अपनी धन्नो (बाइक) से निकले पड़े भारत घूमने... वो यात्री एक्टर्स यानी मैं और अर्पित...

7 महीने में कपल ने पूरा देश घूम लिया

नैना ने बताया कि हमने 7 महीने में अपना पूरा देश घूम लिया. अलग-अलग राज्य व केंद्र शासित प्रदेश नाप लिए. नैना कहती हैं कि हमने कल्चर देखा. अलग-अलग लोगों के साथ रिश्ते बनाए और फिर जब हम ट्रिप से वापस आए तो एक सवाल ने हमारी रातों की नींद उड़ा दी. आठ महीनों से हम सिर्फ यही सोच रहे थे कि अब आगे क्या? क्योंकि ट्रैवल आपकी जिंदगी का एक खूबसूरत हिस्सा हो सकता है, लेकिन ट्रैवल आपकी पूरी जिंदगी तो नहीं हो सकता. बहुत सोचने के बाद में हमने डिसाइड किया कि यार अपनी ही तो कहानी है, फिर से लिखना शुरू कर देते हैं. इसलिए हमने दूसरा चैप्टर लिखने का फैसला किया है.

उन्होंने बताया कि अब हम नई कंट्री में जा रहे हैं, जहां पर हम अपनी जिंदगी की शुरुआत करेंगे, बिल्कुल स्टार्टिंग से...  नैना ने बताया कि अर्पित दुबई के लिए पहले ही जा चुके हैं. अब मेरे पास अगले 60 दिन हैं. इसमें मुझे सब कुछ फीगर आउट करना है. कैसे मेरे डॉक्यूमेंटेशन होंगे. कैसे Benny के डॉक्यूमेंटेशन होंगे और सबसे जरूरी कि मेरा करियर पाथ क्या होगा. नैना ने वीडियो में लास्ट में कहा कि मैं 29 साल की हूं और मैं अभी भी चीज़ों को समझने की कोशिश कर रही हूं कि जीवन में आगे क्या करना है.

यह भी पढे़ं-

जब किसी ने नहीं खरीदी पार्किंग, तब महिला ने 20 करोड़ खर्च कर लगाया दांव; अब कमा रही करोड़ों

करोड़ों का ब्रांड बनाने वाले एंटरप्रेन्योर ने युवाओं को दिया चैलेंज, कहा- 1 लाख महीना आराम से कमा सकते हो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Indian Couple Abroad, Indian Couple Travel, Trending Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com