किसी इंसान की जिंदगी तब पूरी और खुशहाल होती है, जब उसका परिवार पूरा हो. परिवार बनता है घर के बुजुर्गों से बच्चों से और रिश्ते नातेदारों से, लेकिन अलीगढ़ के एक कारोबारी का परिवार कुछ अलग किस्म का है. उनके परिवार में एक या दो बच्चे नहीं हैं, बल्कि उनका परिवार पांच हजार सदस्यों का भरा पूरा परिवार है. उनके परिवार के सदस्य आज्ञाकारी हैं, जो उनके एक इशारे पर उनकी सारी बातें मानते हैं. ट्रॉफियां जितवा कर उनका नाम रोशन कर चुके हैं. उनका परिवार उनके लिए जितना निष्ठावान है, खुद ये कारोबारी भी अपने परिवार की केयर उतनी ही शिद्दत से करते हैं.
ये हैं कारोबारी का परिवार
ऐसे आइडियल परिवार के बारे में सुनकर आपको जरूर ताज्जुब हो सकता है. हैरानी की बात तो वो संख्या भी है जो इस परिवार के सदस्यों की है. असल में ये परिवार सिर्फ इंसानों से नहीं बना है, बल्कि पांच हजार कबूतर हैं जो इस परिवार का हिस्सा हैं. अलीगढ़ के कारोबारी नीरज माहेश्वरी ने अपने घर पर पांच हजार कबूतर पाले हैं. ये सिर्फ पंखों वाले परिंदे नहीं हैं, बल्कि इस कारोबारी की जान हैं, जिसकी देखभाल वो दिलोजान से करते हैं. इन कबूतरों के लिए उनके घर में बकायदा बड़ी सी जगह बनाई गई है. जहां ये कबूतर रहते हैं. खुले आकाश में उड़ान भरने की भी उन्हें छूट है और उसके बाद वो अपने आशियाने में वापस लौट भी आते हैं.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
यहां देखें वीडियो
जितवा चुके हैं कई ट्रॉफियां
एनडीटीवी की एक टीम ने बकायदा नीरज माहेश्वरी के घर का मुआयना किया और पांच हजार अनूठे सदस्यों से भी रूबरू हुए. नीरज माहेश्वरी के मुताबिक, ऊपर के पिंजरों में रहने वाले कबूतर ट्रेंड कबूतर हैं. जो रेस का हिस्सा भी बनते हैं. वो नीरज के एक इशारे पर उड़ान भरते हैं. रेस लगाते हैं और जीतते भी हैं और फिर अपने घर लौट भी आते हैं. रेस जीतकर ये कबूतर ट्रॉफियां भी अपने नाम कर चुके हैं. नीरज के लिए ये उनके बच्चों की तरह हैं, जिनकी दिन-रात देख-रेख करना, उनकी सेहत का ध्यान रखना नीरज अपना पहला फर्ज मानते हैं.
ये VIDEO भी देखें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं