आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शैरीर की देखभाल करना बहुत मुश्किल हो गया है. हम अक्सर थकावट महसूस करते हैं या फिर जोड़ों में दर्द होने लगता है. हमें लगता है कि ये बस थकान है. 40 की उम्र के बाद हड्डियों का कमजोर होना आम है, लेकिन कई लोग यह नहीं जानते कि कैल्शियम के लिए सिर्फ दूध ही जरूरी नहीं है. लेकिन कई बार यह शरीर में कैल्शियम की कमी की वजह से होता है. हमारे शरीर में हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी चीज है. अगर शैरीर में इसकी कमी हो जाए तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और उम्र बढ़ने के साथ बहुत परेशानी होती है.
आमतौर पर लोग सोचते हैं कि कैल्शियम सिर्फ दूध में होता है, लेकिन यह पूरा सच नहीं है. दूध के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जिनमें दूध से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है. आइए जानते हैं उन सभी चीजों के बारे में जिससे आपकी हड्डियां मजबूत बन सकती हैं.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
तिल:
अगर आपको लगता है कि दूध में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है, तो आप गलत हैं. तिल में दूध से कहीं ज्यादा कैल्शियम होता है. बस एक चम्मच तिल में लगभग 88 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है. अगर आप रोज थोड़ा सा तिल खाते हैं तो आपके शरीर को बहुत फायदा मिलेगा. आप इसे लड्डू में डालकर या फिर खाने के ऊपर छिड़ककर भी खा सकते हैं.
दूध और दही:
यह सभी जानते हैं कि दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है. एक गिलास दूध रोज पीने से शरीर को भरपूर कैल्शियम मिल जाता है, लेकिन अगर आपको दूध पसंद नहीं है तो आप दही खा सकते हैं. दही पचने में भी आसान होती है और पेट को ठंडा रखती है. दही में कैल्शियम के साथ-साथ अच्छे बैक्टीरिया भी होते हैं जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद हैं.
क्या सिर्फ दूध से कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है?
नहीं. एक्सपर्ट्स के अनुसार कैल्शियम सिर्फ दूध में ही नहीं बल्कि तिल, रागी, सोयाबीन, टोफू, दही और हरी पत्तेदार सब्जियों में भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. कई लोग दूध नहीं पीते, ऐसे में ये फूड्स बेहतर विकल्प बन सकते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां:
मेथी, चौलाई और सहजन की पत्तियों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है. इनमें पालक के मुकाबले कैल्शियम शरीर में ज्यादा अच्छे से सोखा जाता है. इसलिए अपनी रोज़ की डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें.
बादाम और सोयाबीन:
ड्राई फ्रूट्स में बादाम कैल्शियम का काफी अच्छा जरिया है. रोज सुबह भीगा हुआ बादाम खाने से न सिर्फ दिमाग तेज होता है बल्कि हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसके अलावा सोयाबीन और टोफू भी कैल्शियम के बेहतरीन विकल्प हैं.
रागी:
आज के समय में लोग रागी को भूलते जा रहे हैं, लेकिन यह कैल्शियम का खजाना है. 100 ग्राम रागी में लगभग 344 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. आप रागी का आटा गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बना सकते हैं. यह बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होती है.
कैल्शियम के साथ विटामिन डी क्यों जरूरी है?
सिर्फ कैल्शियम वाली चीजें खाने से काम नहीं चलेगा. शरीर को उस कैल्शियम को पचाने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है. इसके लिए रोज सुबह 15 से 20 मिनट धूप में बैठे.
इसे भी पढ़ें: आज क्या बनाऊं: तवे पर तंदूर जैसा लच्छा पराठा कैसे बनाएं? शेफ की इस ट्रिक से मिनटों में करें तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं