Viral News: रक्षाबंधन के मौके पर एयर इंडिया (Air India) ने मणिपुर के एक ऐसे भाई-बहन की कहानी शेयर की है, जो सिर्फ एक घर ही साझा नहीं करते, बल्कि 35 हजार फीट की ऊंचाई पर एक साथ ड्यूटी भी करते हैं. वांगबम सुरैया (Wahengbam Sureiya) और उनके छोटे भाई वांगबम रोहित सिंह (Wahengbam Rohit Singh) आज एयरलाइन में सहकर्मी हैं और उनका यह सफर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.
बहन को देखकर जॉइन किया एयर इंडिया
इन दोनों की उम्र में आठ साल का फासला है. साल 2014 में जब सुरैया एविएशन सेक्टर में कदम रखने वाली परिवार की पहली सदस्य बनीं, तो उनके सफर के किस्से सुनकर रोहित ने भी इसी क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखा. आखिरकार, अपनी बड़ी बहन को आदर्श मानते हुए रोहित ने भी उनके नक्शेकदम पर चलकर एयर इंडिया जॉइन कर लिया.
Long before they shared the skies, they shared a home.
— Air India Newsroom (@AirIndia_News) August 28, 2026
With an 8-year age gap between them, Sureiya was always the elder sister he looked up to. Growing up in Manipur, Rohit watched in awe as she became the first in the family to pursue a career in aviation in 2014. He listened… pic.twitter.com/QfZ4thdXbS
ड्यूटी के बाद साथ घर लौट जाते हैं भाई-बहन
आज यह जोड़ी अर्ली मॉर्निंग रिपोर्टिंग से लेकर लंबी उड़ानों, बदलते रोस्टर और एयरपोर्ट स्टैंडबाय जैसी जिम्मेदारियां साथ मिलकर निभाती है. इतने प्रोफेशनल माहौल के बावजूद उनका आपसी रिश्ता बिल्कुल नहीं बदला है. बड़ी बहन सुरैया को आज भी फिक्र रहती है कि रोहित ने खाना खाया या नहीं, वहीं रोहित भी ड्यूटी के बीच अपनी बहन का हालचाल पूछना नहीं भूलते. दोनों एक-दूसरे को चिढ़ाते हैं और शिफ्ट खत्म होने के बाद कैब शेयर कर एक साथ घर लौटते हैं.
'दुनिया के किसी भी कोने में घर जैसा सुकून देते हैं अपने'
सुरैया बताती हैं कि अब कई बार उन्हें एक बेहतरीन प्रोफेशनल बन चुके अपने छोटे भाई पर बहुत गर्व महसूस होता है. एयर इंडिया ने एक्स पर इनकी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'सफर भले ही महाद्वीपों के पार ले जाए, लेकिन भाई-बहन का रिश्ता हमेशा स्थिर रहता है.' यह कहानी असल में इस बात का उदाहरण है कि अपनों का साथ दुनिया के किसी भी कोने में 'घर' जैसा सुकून देता है.
ये भी पढ़ें:- इंडियन ट्रैवलर ने पहली बार किया चीन की सबसे सस्ती ट्रेन में सफर, भारतीय रेलवे से कंपेयर किया एक्सपीरियंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं