Viral Video: भारत से 30 दिन का वीजा लेकर चीन (China) घूमने गए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर गौतम सचदेवा (Gautam Sachdeva) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (belikegautam) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे चीन की सबसे सस्ती ट्रेन (K Train) में सफर का अपना एक्सपीरियंस शेयर करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने बताया है कि यह ट्रेन 120 किलामीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है और साफ सफाई का खास ख्याल रखा जाता है.
'सबसे सस्ती ट्रेन का सबसे सस्ता कंपार्टमेंट'
1 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में गौतम कहते हैं, 'आपने चीन की बुलेट ट्रेन के बारे में बहुत कुछ सुना और पढ़ा होगा. लेकिन मैं आज आपको चीन की सबसे सस्ती ट्रेन दिखाऊंगा कि वो अंदर से कैसी होती है. यह कुछ-कुछ बस की तरह दिखती है, जिसके लेफ्ट और राइट में दो-दो पैसेंजर्स के बैठने के लिए सीटें लगी होती हैं और बीच में आने-जाने के लिए रास्ता होता है. सबसे सस्ती ट्रेन होने के बावजूद भी ये एकदम चका-चक होती हैं और साफ-सफाई के लिए हर कोई में एक गार्ड तैनात होता है. हर एक घंटे में वो एक खाली पॉलिथिन और झाड़ू लेकर हर सीट पर आता है और सारा कचरा उसमें भर चला जाता है.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
'सोच लो कि हमारे ट्रेनों में क्या हालत होती है'
गौतम आगे बताते हैं, 'अगर किसी पैसेंजर से बोतल का पानी बिखर जाता है तो उसे साफ करने और पोछा लगाने के लिए भी यही गार्ड आता है. ये हर 4 से 5 घंटे में कोच का बाथरूम क्लिन करते हैं, ताकि हाइजीन मेंटेन रह सके. ये सब देखकर अब आप खुद सोच लोग भाई, हमारी ट्रेनों में क्या हालत होती है.'
सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा कितनी सस्ती है?
अपनी इस पोस्ट में कहीं भी गौतम ने ट्रेन का टिकट प्राइस नहीं बताया. इसीलिए एक यूजर ने कमेंट में यह सवाल पूछ लिया. इसका जवाब देते हुए गौतम ने कहा, 'इंडिया की तरह यहां भी ट्रेन के टिकट का प्राइस इस बात पर निर्भर करता है कि आपको कहां से कितनी दूर जाना है. इसीलिए मैं एग्जैक्ट प्राइस नहीं बता सकता. लेकिन ये जरूर कह सकता हूं कि यहां चलने वाली सभी ट्रेनों के मुताबिक, इसका टिकट सबसे सस्ता है.'
ये भी पढ़ें:- भारतीय रेलवे में 2 घंटे भीख मांगकर यूट्यूबर आर्यांश बजाज ने कमाए 6200 रुपये! कहा- 'महीने की कमाई 2 लाख'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं