विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2022

जीत दिलाने के बाद हार्दिक पांड्या ने गौतम गंभीर के सामने कहा- मैंने माही भाई से बहुत कुछ सीखा है

वायरल वीडियो में हार्दिक पांड्या एक सवाल का जवाब देते हुए कह रहे हैं- जितना मैं सिंपल रख सकात हूं, उतना रखा हूं. माही भाई से कई चीज़ें सीखने को मिली है. जिनसे कुछ सीखने को मिला, सबसे सीख रहा हूं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है.

जीत दिलाने के बाद हार्दिक पांड्या ने गौतम गंभीर के सामने कहा- मैंने माही भाई से बहुत कुछ सीखा है

बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करने वाले हार्दिक पांड्या  भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल जीत चुके हैं. उन्होंने न सिर्फ भारतीय पैंस का बल्कि पाकिस्तानी कप्तान का भी दिल जीत लिया है. विपरित परिस्थिति में उन्होंने जो साहस और धैर्य दिखाया वो एक बेहतरीन क्रिकेटर ही कर सकते हैं.सोशल मीडिया पर उनके बारे में फैंस खूब लिख रहे हैं. अभी हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को याद किया.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में हार्दिक पांड्या एक सवाल का जवाब देते हुए कह रहे हैं- जितना मैं सिंपल रख सकात हूं, उतना रखा हूं. माही भाई से कई चीज़ें सीखने को मिली है. जिनसे कुछ सीखने को मिला, सबसे सीख रहा हूं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है.

इस महामैच में हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया है. उनका ये वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को Star Sports ने अपने चैनल पर शेयर किया है. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandya, Pakistan Vs India, MSD, Maahi Bhaai, Social Media, Cricket, Trending Story, Viral Story Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com