Best Atta for Winter: सर्दियों का मौसम आते ही हमारे खानपान और रहन-सहन में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं. इस दौरान लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को जरूरी पोषण भी दें. भारतीय रसोई में रोटी रोजाना के भोजन का अहम हिस्सा है . आमतौर पर ज्यादातर घरों में गेहूं के आटे की रोटियां बनाई जाती हैं, लेकिन सर्दियों में दूसरे अनाजों से बनी रोटियां भी खाने का अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
बाजरा, मक्का, ज्वार और रागी जैसे अनाज में अलग-अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम और कई जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं. ऐसे में अधिकतर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर सर्दियों में किस आटे की रोटी खाई जाए. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों में कौन-कौन से आटे को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है.
1. बाजरे का आटा
सर्दियों में बाजरे की रोटी काफी ज्यादा खाने में पसंद की जाती है. खासकर उत्तर भारत में इसे सरसों के साग, गुड़ और सफेद मक्खन के साथ खाने का चलन है. बाजरे में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें शामिल फाइबर पाचन तंत्र को अच्छा बनाए रखने और पेट को काफी समय तक भरा हुआ महसूस करााने में सहायता कर सकता है. बाजरे का आटा गेहूं के आटे की तुलना में थोड़ा दरदरा होता है.
यह भी पढ़ें: चाय में सबसे पहले क्या डालें पत्ती, चीनी या दूध? 90% लोग गलत तरीके से बनाते हैं चाय, जानिए चाय बनाने का सही तरीका
2. मक्के का आटा
मक्के के आटे में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और कुछ जरूरी विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं. इसमें शामिल फाइबर पाचन तंत्र के लिए इस्तेमाल होता है. मक्केे का आटा नेचुरली ग्लूटेन फ्री होता है. इसलिए जिन लोगों को ग्लूटेन से जुड़ी परेशानी होती है, वे अपनी जरूरत के अनुसार इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं. हालांंकि, रोटी बनाने के दौरान इसे संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. मक्के की रोटी को साग, दही या किसी हरी सब्जी के साथ खाया जा सकता है.

3. ज्वार का आटा
ज्वार भी एक पौष्टिक अनाज है, जिसका इस्तेमाल रोटी और कई तरह के पारंपरिक व्यंजन बनाने में किया जाता है. इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ज्वार का आटा प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री होता है. इसके अलावा ज्वार को बैलेंस्ड डाइट काा हिस्सा बनाना भी आसान है.
4. रागी का आटा
ये कैल्शियम से भरपूर अनाज माना जाता है. इसके अलावा इसमें आयरन, फाइबर और प्रोटीन भी पाया जाता है. कैल्शियम हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी पोषक तत्व है. रागी का आटा बी ग्लूटेन फ्री होता है. इससे रोटी, दलिया, डोसा और कई तरह के दूसरेे पकवान बनाए जाते हैं. इसे हरी सब्जियों और दाल के साथ खाना अच्छाा ऑप्शन है.

5. गेहूं का आटा
भारतीय घरों में गेहूं के आटे का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जााता है. इससे नरम रोटी, फुल्के, पराठे और पूरी आसानी से बनाई जाती है. गेहूं में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और बी-विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. गेहूं के आटे में मौजूद ग्लुटेन रोटी को लचीलापन देता है, जिससे इसे बेलना आसान होता है. साबुत गेहूं के आटे में चोकर भी मौजूद रहता है, जो फाइबर का अच्छा स्रोत है.
सर्दियों में कौन सा आटा खाना सबसे बेहतर है?
सर्दियों में किसी एक आटे को सबसे अच्छा कहना सही नहीं होगा. हर अनाज की अपनी विशेषताएं होती हैं. बााजरा, मक्का, ज्वार और रागी को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार डाइट में शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा आप चाहें तो गेहूं के आटे में थोड़ा बाजरा, ज्वार या रागी मिलाकर मल्टी्ग्रेन आटा तैयार कर सकते हैं.
प्रस्तुति:रोशनी
यह भी पढ़ें: घर की मलाई से घी कैसे निकालें? दूध की मलाई से घी बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं