विज्ञापन

"राजा भैया 'शस्त्र और शास्त्र' की परंपरा निभा रहे हैं", कुंडा पहुंचने से पहले धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो संदेश

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 17 से 19 नवंबर तक यूपी में प्रतापगढ़ के कुंडा में श्रीराम कथा करेंगे. इससे पहले उन्होंने वीडियो संदेश में राजा भैया को सनातन का प्रखर चेहरा बताया है.

"राजा भैया 'शस्त्र और शास्त्र' की परंपरा निभा रहे हैं", कुंडा पहुंचने से पहले धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो संदेश
कुंडा आने से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने की राजा भैया की जमकर तारीफ.
Photo: IANS
प्रतापगढ़:

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ आने वाले हैं. राजा भैया के इलाके कुंडा में 17 से 19 नवंबर तक होने वाली श्रीराम कथा और 20 नवंबर के दिव्य दरबार में शामिल होने के लिए उन्होंने अपने भक्तों से अपील की है. कार्यक्रम से पहले जारी किए गए उनके एक वीडियो संदेश ने इलाके के धार्मिक और राजनीतिक माहौल में चर्चा तेज कर दी है. वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ने कुंडा विधायक राजा भैया की जमकर तारीफें की. उन्होंने राजा भैया को सनातन धर्म की मुखर आवाज बताते हुए कहा कि वे देशभर में 'शास्त्र और शस्त्र' दोनों की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 17, 18 और 19 नवंबर को प्रतापगढ़ के कुंडा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन दिवसीय श्रीराम कथा होगी. वहीं, 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दिव्य दरबार लगाया जाएगा. लेकिन इस निमंत्रण का सबसे खास हिस्सा रहा राजा भैया के लिए धीरेंद्र शास्त्री का संबोधन है. 

उन्होंने राजा भैया को सनातन धर्म का प्रखर और मुखर चेहरा बताते हुए कहा कि वह सबको साथ लेकर चलने वाले ऐसे व्यक्तित्व हैं, जो सनातन के लिए शस्त्र और शास्त्र की परंपरा की विचारधारा को पूरे भारत में पहुंचा रहे हैं. गौर करने वाली बात यह है कि यह संदेश अभी सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है. 

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद कुंडा पहुंचकर नहीं, बल्कि वीडियो संदेश के माध्यम से श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है. अब देखना होगा कि 17 नवंबर से शुरू होने वाले इस आयोजन में कितनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं और राजा भैया के गृह क्षेत्र कुंडा में यह धार्मिक आयोजन क्या रंग दिखाता है.

एक तरफ रामकथा का निमंत्रण, दूसरी तरफ राजा भैया के लिए शस्त्र और शास्त्र वाला विशेष संबोधन. कुंडा में आयोजन शुरू होने से पहले ही बागेश्वर सरकार का यह संदेश चर्चा में है.

यह भी पढ़ें | क्या राजा भैया की कुंडा सीट पर PDA समीकरण चलना चाहते हैं अखिलेश यादव, बाबा बागेश्वर का क्यों कर रहे विरोध

यह भी पढ़ें | विवादों के बीच यूपी दौरे पर बाबा बागेश्वर, राजा भैया के कुंडा से झांसी तक कई कथाओं की तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kunda Pratapgarh, Raja Bhaiya, Dhirendra Shashtri, Uttar Pradesh, Social Media Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com