विज्ञापन

जयपुर, प्रयागराज, कोलकाता, बेंगलुरु और हुबली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल

त्योहारी सीजन और यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का विस्तार किया है. जयपुर के खातीपुरा स्टेशन से कोलकाता, कामाख्या और हुबली के साथ-साथ प्रयागराज-असारवा रूट पर विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं. जानिए इन सभी 10 ट्रेनों की टाइमिंग, फेरे और रूट की पूरी जानकारी.

जयपुर, प्रयागराज, कोलकाता, बेंगलुरु और हुबली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल
त्योहारों पर यात्रियों की आसानी के लिए स्पेशल ट्रेनों का किया जा रहा है संचालन.
NDTV
  • रेलवे ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और कर्नाटक के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है.
  • जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन को नया हब बनाकर लंबी दूरी की कई ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.
  • प्रयागराज-असारवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक चालती रहेगी.

Festival Special Trains: त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ और यात्रियों की वेटिंग लिस्ट की समस्या को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. इसी कड़ी में उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और कर्नाटक के विभिन्न शहरों के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का शेडूल जारी किया है. इसके मुतबाकि, जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन को नया हब बनाते हुए कई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को देश के अलग-अलग कोनों तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी. आइए नजर डालते हैं उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से चलाई जा रही इन स्पेशल ट्रेनों की पूरी सूची और टाइमटेबल पर.

प्रयागराज-असारवा-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है. ट्रेन नंबर 04165 प्रयागराज से असारवा प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान कर असारवा पहुंचती है. यह सेवा 21.10.2026 से 25.11.2026 तक कुल 06 ट्रिप के लिए उपलब्ध है. वहीं, ट्रेन नंबर 04166 असारवा से प्रयागराज प्रत्येक गुरुवार को असारवा से सुबह 08:45 बजे चलकर सुबह 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचती है. यह सेवा 26 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी. 

खातीपुरा कोलकाता-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन 

राजस्थान से पश्चिम बंगाल की सीधी कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए जयपुर के खातीपुरा स्टेशन से कोलकाता के लिए ट्रेन चल रही है. ट्रेन नंबर 09709 खातीपुरा से कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बुधवार को खातीपुरा से दोपहर 15:45 बजे रवाना होती है. यह ट्रेन 18 नवंबर 2026 तक चलेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 09710 कोलकाता से खातीपुरा वापसी ट्रेन हर शुक्रवार को कोलकाता से रात 12 बजकर 30 मिनट पर चलकर खातीपुरा पहुंचती है. यह सेवा 20 नवंबर तक जारी रहेगी. 

यशवंतपुर-जयपुर यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल

दक्षिण भारत के कर्नाटक और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले प्रवासियों के लिए यशवंतपुर से जयपुर विशेष ट्रेन की सौगात मिली है. ट्रेन नंबर 06543 यशवंतपुर से जयपुर प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12:00 बजे यशवंतपुर से चलकर जयपुर पहुंचती है. यह ट्रेन 25 नवंबर तक चलेंगी.  वहीं, ट्रेन नंबर 06544 जयपुर से यशवंतपुर प्रत्येक शनिवार को सुबह 08:40 बजे जयपुर से रवाना होती है. यह 28 नवंबर 2026 तक चलेगी. 

जयपुर-कामाख्या स्पेशल ट्रेन 

उत्तरपूर्व भारत के असम जाने वाले यात्रियों के लिए जयपुर से कामाख्या तक विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. ट्रेन नंबर 09711 खातीपुरा से कामाख्या प्रत्येक गुरुवार को सुबह 07:40 बजे खातीपुरा से प्रस्थान करती है. यह ट्रेन 26 नवंबर 2026 तक चलेंगी. वहीं, ट्रेन नंबर 09712 कामाख्या से खातीपुरा हर प्रत्येक शनिवार को सुबह 5 बजे कामाख्या से छूटकर खातीपुरा पहुंचती है. यह ट्रेन 28 नवंबर 2026 तक चलेंगी. 

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु से गोवा के बीच 13 नवंबर से दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेन ! हासन, सकलेशपुर,  कारवार समेत होंगे 12 स्टेशन

हुबली-जयपुर-हुबली स्पेशल ट्रेन 

 ट्रेन नंबर 07371 हुबली से खातीपुरा प्रत्येक शनिवार को रात 23:50 बजे हुबली से चलकर खातीपुरा पहुंचती है. यह ट्रेन 5 दिसंबर चलेंगी. वहीं रेन नंबर 07372 खातीपुरा से हुबली त्येक सोमवार को रात 20:45 बजे खातीपुरा से प्रस्थान करती है. यह ट्रेन 7 दिसंबर तक चलेंगी. 

यह भी पढ़ें- अब दिल्ली-अहमदाबाद, सिलीगुड़ी और जम्मू रूट पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, देखें इन रूटों में कौन-कौन से शहर हैं शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways News, North Western Railway, Festival Special Trains, Railway News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com