विज्ञापन

5,300 रु का डोसा और 6,300 की Uber Ride! अमेरिका के खर्च से महिला हैरान, बोली- विदेश घूमना अब आसान नहीं

अमेरिका घूमने गई भारतीय कंटेंट क्रिएटर आकृति पांडे ने US Trip के दौरान महंगाई को लेकर बड़ा खुलासा किया. 6300 रुपये की Uber Ride और 5300 रुपये के 3 डोसे का बिल देखकर उन्होंने कहा कि हर भारतीय विदेश में खर्च करते समय रुपये में हिसाब लगाने लगता है.

5,300 रु का डोसा और 6,300 की Uber Ride! अमेरिका के खर्च से महिला हैरान, बोली- विदेश घूमना अब आसान नहीं
अमेरिका में 3 डोसे खाने पर लगे 5300 रुपये, भारतीय महिला बोली- ज़िंदगी पर सवाल उठने लगे

विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन कई बार वहां पहुंचकर असली झटका खर्चों को देखकर लगता है. भारतीय कंटेंट क्रिएटर आकृति पांडे ने अमेरिका ट्रिप के दौरान ऐसा ही अनुभव शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आकृति ने बताया कि अमेरिका में एक उबर राइड के लिए उन्हें 6300 रुपये खर्च करने पड़े, जबकि तीन डोसे खाने का बिल करीब 5300 रुपये आया. वीडियो में उन्होंने कहा कि डॉलर में खर्च करना और हर चीज को भारतीय रुपये में कन्वर्ट करना उन्हें ज़िंदगी पर सवाल उठाने जैसा महसूस करा रहा था.

अमेरिका पहुंचते ही खर्चों ने बढ़ाई टेंशन

आकृति पांडे ने अपने वायरल इंस्टाग्राम वीडियो में बताया, कि अमेरिका पहुंचने के बाद उन्हें सबसे बड़ा झटका वहां के महंगे खर्चों को देखकर लगा. उन्होंने कहा कि भारत के मुकाबले अमेरिका में रोजमर्रा की चीजें बेहद महंगी हैं और हर खर्च करते समय दिमाग खुद-ब-खुद रुपये में हिसाब लगाने लगता है. उन्होंने कहा, कि एक डॉलर की कीमत फिलहाल लगभग 93 से 95 रुपये के बीच है, ऐसे में छोटी-छोटी चीजें भी भारतीयों को काफी महंगी महसूस होती हैं.

एयरपोर्ट से होटल तक Uber Ride के 6300 रुपये

आकृति ने बताया, कि देर रात एयरपोर्ट से होटल पहुंचने के लिए उन्हें Uber करनी पड़ी, जिसका किराया 67 डॉलर यानी करीब 6300 रुपये था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, कि यह रकम लगभग एक रात के होटल स्टे जितनी थी. उनके मुताबिक, अमेरिका में पब्लिक ट्रांसपोर्ट हर जगह आसानी से उपलब्ध नहीं है, खासकर रात के समय, इसलिए लोगों को महंगी कैब सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ता है.

देखें Video:

3 डोसे के लिए चुकाने पड़े 5300 रुपये

वीडियो में आकृति ने बताया, कि उन्हें और उनके दोस्तों को नाश्ते में डोसा खाने का मन हुआ. लेकिन, जब बिल आया तो तीन डोसे के लिए 57 डॉलर यानी करीब 5300 रुपये देने पड़े. उन्होंने कहा, कि भारतीय खाने की इतनी कीमत देखकर उन्हें काफी हैरानी हुई. आकृति ने यह भी कहा, कि लोग अक्सर सलाह देते हैं कि विदेश में रुपये में कन्वर्ट करना बंद कर देना चाहिए, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं होता, खासकर तब जब कमाई भारतीय रुपये में हो और खर्च डॉलर में करना पड़े.

भारत में इससे बेहतर कॉफी मिलती है...

आकृति ने अमेरिका की कॉफी को लेकर भी मजेदार बात कही. उन्होंने कहा कि वहां अच्छी कॉफी काफी महंगी है, जबकि सस्ती कॉफी का स्वाद उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया. उन्होंने कहा कि भारत में इसी कीमत में बेहतर क्वालिटी की कॉफी और शानदार कैफे एक्सपीरियंस मिल जाता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया रिलेट

आकृति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोग इससे खुद को जोड़ते नजर आए. कई यूजर्स ने कहा, कि विदेश यात्रा के दौरान हर भारतीय के दिमाग में रुपये का कैलकुलेटर जरूर चलता है. एक यूजर ने लिखा, हर बार ऑनलाइन पेमेंट करते समय दिमाग में रुपये का हिसाब शुरू हो जाता है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, विदेश घूमना अब भारतीयों के लिए पहले से ज्यादा महंगा हो गया है. कुछ लोगों ने अमेरिका को ओवररेटेड भी बताया और कहा कि वहां रहना और खाना काफी खर्चीला है.

कंपनी स्पॉन्सर करे तो बेहतर है US Trip!

आकृति ने मजाकिया अंदाज में कहा, कि अमेरिका घूमने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि ट्रिप कंपनी स्पॉन्सर्ड हो. उन्होंने कहा कि अगर अपनी जेब से डॉलर में खर्च करना पड़े तो यह काफी तनाव देने वाला अनुभव हो सकता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: कौन हैं IPS बी. सुमति? महिला सुरक्षा का सच जानने के लिए आधी रात को अकेले किया अंडरकवर ऑपरेशन, हर तरफ हो रही चर्चा

भारत से गई महिला ने बताया नीदरलैंड की नौकरी का सच, वर्क कल्चर देख रह गई हैरान, बोली- यहां काम और जिंदगी अलग है

मधुमक्खी के एक डंक ने बदल दी जिंदगी! कॉलेज फीस भरने के लिए शुरू किया शहद का बिजनेस, अब हो रही तगड़ी कमाई

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Trip Viral Video, Indian Tourist In USA, Expensive US Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com