Abhivyakti Garba Unique Indian Culture Outfits: देशभर में इस वक्त नवरात्रि के साथ-साथ गरबा सेलिब्रेशन भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर देश के अलग-अलग शहरों से गरबा सेलिब्रेशन के शानदार वीडियो वायरल हो रहे हैं. नवरात्रि में मां दुर्गा के इन नौ पावन दिनों में घर-घर में माता रानी के जयकारे भी लग रहे हैं. हाल ही में पाकिस्तान के मशहूर शहर कराची से भी नवरात्रि सेलिब्रेशन का शानदार वीडियो आया था. अब नवरात्रि पर गरबा का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जो भारत की संस्कृति से लबरेज है. गरबा डांस के इस वायरल वीडियो में देश की संस्कृति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. साथ ही ये एक सोशल मैसेज भी दे रहा है.
गरबा में दिखा पूरे भारत का नजारा (Abhivyakti Garba Unique Outfits)
दरअसल, यह वीडियो अभिव्यक्ति गरबा का है, जहां लोग अलग-अलग संस्कृति के कपड़े पहने गरबा करते दिख रहे हैं. इसमें सबसे पहले रेड कॉस्ट्यूम में गरबा करते दिख रहे लोगों ने शरीर से बैनर बांध रखे हैं, जिनमें दुष्कर्म करने वालों को सजा देने की बातें लिखी हैं. इसमें लिखा है, शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएंगे और नो रेप के पोस्टर भी चिपके हुए हैं. इसके बाद गरबा डांस में पंजाबी कलाकारों की एंट्री होती है. वहीं, गरबा के यूनिक आउटफिट में टीम इंडिया के कॉस्ट्यूम में भी लोग गरबा करते दिख रहे हैं. इसके बाद गरबा का उत्तर प्रदेश और भोपाल का स्वैग दिखता है, फिर आदिवासी कॉस्ट्यूम में कलाकार गरबा करते दिख रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर गरबा के अद्भुत नजारे का यह वीडियो खूब लाइक बटोर रहा है. साथ ही कुछ लोग इस पर नेगेटिव कमेंट्स भी पोस्ट कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें वीडियो
लोगों को पसंद आया गरबा का अतरंगी माहौल (Garba Dance Viral Video)
गरबा के इस खूबसूरत वीडियो पर एक यूजर लिखता है, 'बहुत अच्छा, लेकिन इसे पूरे नौ दिन किया करें और दुष्कर्म को लेकर अच्छा संदेश'. एक ने लिखा है, 'गरबा पर बड़ा ही अतरंगी माहौल है'. वहीं, गरबा में भोपाल के कॉस्ट्यूम की जमकर तारीफ भी हो रही है. कई यूजर्स ने क्रिकेट टीम इंडिया के कॉस्ट्यूम में गरबा करने वालों की भी खूब प्रशंसा की है. इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में तालियां और फायर इमोजी भी पोस्ट किए हैं. वहीं, ट्रोल करने वाले लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति का मजाक बताया है.
ये भी देखें:-सिर पर पानी भरा मटका रख कर किया बवाल डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं