मुसीबत के सामने सही कदम चुनना कितना जरूरी है, वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है. मुसीबत कब कहां से सामने आकर खड़ी हो जाए, कहना मुश्किल होता है, इसलिए जरूरी है कि हर मुश्किल वक्त के लिए तैयार रहना. इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. वीडियो में गायों के झुंड के बीच एक फुटबॉल नजर आ रही है, जिसे लेने दो लड़कियों गायों के झुंड के पास जा पहुंचती हैं, तभी इस बीच कुछ ऐसा होता है, जिसे देख लड़कियां वहां से भाग खड़ी होती हैं.
यहां देखें वीडियो
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
वीडियो की शुरुआत में कुछ लड़कियों का ग्रुप फुटबॉल खेलने के लिए खुले मैदान में नजर आता हैं. इस दौरान फुटबॉल घास खा रहीं गायों के झुंड के बीच जा पहुंचती है. फ्रेम में इसके बाद जो कुछ होता है, उसे देखकर शायद एक मिनट के लिए आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वीडियो में एक लड़की फुटबॉल उठाने के लिए गायों के झुंड के पास जा पहुंचती है. इस दौरान वो गायों को पीछे हटाने की कोशिश करती हैं. जब उसे इसमें भी कामयाबी नहीं मिली, तो दूसरी लड़की नीचे पड़ी एक छड़ी हाथ में लिए गायों को डराने पहुंच जाती है, मगर तभी दांव ही उलटा पड़ जाता है. वीडियो में लड़की जैसे ही गायों को डराने की कोशिश करती है, तभी एक काले रंग की गाय हमलावर हो जाती है और लड़की पर धावा बोल देती है. गाय को खुद के करीब आता देख लड़की गोली की रफ्तार से वहां से भाग खड़ी होती है.
Optical Illusion: समझते हैं खुद को जीनियस तो 20 सेकंड में इस तस्वीर से खोज निकालिए छिपा भेड़िया
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लग रहा है मानो आज इन लड़कियों का दिन ही खराब था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 18plusguyy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था. वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. नेटिजन्स भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.
देखें वीडियो- कियारा आडवाणी, वरुण धवन और अनिल कपूर ने मेट्रो में किया सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं