विज्ञापन

ऑफिस जॉब छोड़कर डिलीवरी बॉय बन गया 22 साल का युवक, अब महीने की कमाई जान हर कोई हैरान!

चेन्नई के एक 22 साल के युवक ने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर डिलीवरी का काम शुरू कर दिया, क्योंकि वहां उसे हर महीने 35,000 से 40,000 jरु तक कमाई का मौका मिला. इस फैसले ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है.

ऑफिस जॉब छोड़कर डिलीवरी बॉय बन गया 22 साल का युवक, अब महीने की कमाई जान हर कोई हैरान!
22 साल के लड़के ने छोड़ी कॉर्पोरेट जॉब, डिलीवरी बनकर कमाने लगा 40,000!

आज के समय में युवा सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि बेहतर कमाई और लाइफस्टाइल की तलाश में हैं. इसी बीच एक 22 साल के युवक का फैसला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. उसने अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर डिलीवरी का काम शुरू कर दिया और वजह जानकर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं.

चेन्नई के एक स्टार्टअप फाउंडर अक्षत जैन ने सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली घटना शेयर की. उन्होंने बताया, कि उनकी कंपनी Seeco Wealth में काम करने वाला 22 साल का एक कर्मचारी अचानक नौकरी छोड़ गया. फाउंडर के मुताबिक, यह युवक काफी टैलेंटेड था और कंपनी उसे आगे बढ़ाने के लिए तैयार कर रही थी. उसे किताबें दी जा रही थीं, नई स्किल्स जैसे AI सिखाई जा रही थीं, और आने वाले 3-5 साल में वह टीम लीड बन सकता था.

ज्यादा कमाई बनी वजह

हालांकि, युवक ने नौकरी छोड़ने का कारण जो बताया, उसने सभी को चौंका दिया. दरअसल, वह वीकेंड पर डिलीवरी का काम कर रहा था. इस दौरान उसे एहसास हुआ कि वह हर महीने 35,000 से 40,000 रु तक कमा सकता है. इसी वजह से उसने फुल-टाइम डिलीवरी का काम करने का फैसला कर लिया.

फाउंडर की चिंता

फाउंडर अक्षत जैन ने इस फैसले पर चिंता जताई. उनका कहना था कि डिलीवरी जॉब में लंबे समय तक ग्रोथ नहीं होती और यह काम शारीरिक रूप से भी थकाने वाला है. उन्होंने युवक को समझाने की कोशिश की कि भविष्य में कॉर्पोरेट स्किल्स ज्यादा काम आएंगी, लेकिन युवक ने उनकी बात नहीं मानी.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने फाउंडर की आलोचना की और कहा, कि अगर कर्मचारी 40,000 रु के लिए नौकरी छोड़ रहा है, तो इसका मतलब है कि उसे पहले पर्याप्त सैलरी नहीं मिल रही थी. एक यूजर ने लिखा, खाने के लिए पैसा ज्यादा जरूरी है, AI सीखने से पहले. वहीं, कुछ लोगों ने युवक के फैसले को गलत बताया और कहा कि उसने अपने करियर का अच्छा मौका गंवा दिया.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में यात्रियों ने की आरती, रेल के डिब्बे को बना दिया मंदिर, लोग बोले- पूजा या नियमों का उल्लंघन?

चल नहीं पा रहा था, फिर भी गुरुद्वारे पहुंचा… हिम्मत और आस्था का ऐसा संगम आपने पहले कभी नहीं देखा होगा

घर खोना किसी को खोने जैसा लगा... सिर्फ 1 घंटे में छिन गया घर! बेंगलुरु की महिला की कहानी ने छुआ लोगों का दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delivery Job Vs Corporate Job, Delivery Boy News, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com