विज्ञापन

'पत्नी सिर्फ बच्चों पर ध्यान देती थी...' इस छोटी सी जलन में पति ने 20 साल तक घर में नहीं बोला एक भी शब्द

जापान के नारा में रहने वाले ओटो कातायामा ने पत्नी से जलन के कारण 1 छत के नीचे रहते हुए 20 साल तक बातचीत बंद रखी. जानें 18 साल के बेटे ने उनका किस तरह से पैचअप करवाया.

'पत्नी सिर्फ बच्चों पर ध्यान देती थी...' इस छोटी सी जलन में पति ने 20 साल तक घर में नहीं बोला एक भी शब्द
'पत्नी सिर्फ बच्चों पर ध्यान देती थी...' इस छोटी सी जलन में पति ने 20 साल तक घर में नहीं बोला एक भी शब्द
X@MrPitbull07

Zara Hatke News: जापान के नारा शहर में रहने वाले ओटो कातायामा ने अपनी पत्नी युमी से पूरे 20 साल तक सिर्फ इसलिए बातचीत नहीं की क्योंकि उन्हें अपने ही नवजात बच्चों से जलन (Jealousy) होने लगी थी. साल 1997 से शुरू हुआ यह अजीबोगरीब सिलसिला तब खुला जब उनके 18 वर्षीय सबसे छोटे बेटे योशिकी ने 2017 में एक टेलीविजन रियलिटी शो 'टीवी होक्काइडो' को पत्र लिखकर मदद मांगी. बेटे को डर था कि उसके पिता ओटो अब नौकरी से रिटायर होने वाले हैं और अगर यह चुप्पी नहीं टूटी, तो चौबीसों घंटे घर में रहने से पूरा परिवार मानसिक रूप से तबाह हो जाएगा.

'खामोशी के बीच हुआ तीसरे बच्चे का जन्म'

इस दो दशक लंबे गतिरोध के दौरान दोनों एक ही छत के नीचे रहे, तीन बच्चों की परवरिश की और रोज साथ खाना भी खाया. यहां तक कि इस खामोशी के बीच ही उनके तीसरे बच्चे का जन्म भी हुआ था. लेकिन बातचीत के नाम पर ओटो अपनी पत्नी के सवालों का जवाब कभी वाक्यों में नहीं देते थे. वे केवल अपना सिर हिलाते या सिर्फ 'कूं-कूं' (Grunts) जैसी अधूरी आवाजें निकालकर रह जाते थे. इसके विपरीत, वे अपने बच्चों से बिल्कुल सामान्य और हंसकर बात करते थे, जिससे घर का माहौल और भी अजीब हो जाता था.

पहली रोमांटिक डेट वाली बेंच पर बैठकर मांगी माफी

स्ट्रेट्स टाइम्स के अनुसार, रिश्ते की यह बर्फ साल 2017 में तब पिघला जब टीवी शो के मेकर्स दोनों को नारा पार्क (Nara Park) की उसी पुरानी बेंच पर ले गए जहां दशकों पहले वे अपनी पहली रोमांटिक डेट पर मिले थे. छिपे हुए कैमरों और रोते हुए बच्चों के सामने ओटो ने 20 साल बाद अपना पहला वाक्य बोला- 'कुछ ऐसा समय हो गया है जब हमने आपस में बात की थी.' उन्होंने स्वीकार किया कि पत्नी का पूरा ध्यान बच्चों पर चले जाने से वे खुद को उपेक्षित (Neglected) महसूस कर रहे थे और इसी बचकाने अहंकार में उन्होंने बोलना बंद कर दिया था.

 साइलेंट ट्रीटमेंट पार्टनर को सजा देने जैसा...

जापान में इस वायरल मामले ने रिटायर्ड हस्बैंड सिंड्रोम (Retired Husband Syndrome) और रिश्तों में दिए जाने वाले साइलेंट ट्रीटमेंट (Silent Treatment) के मेंटल साइड इफेक्ट्स पर एक गंभीर बहस छेड़ दी है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, पार्टनर को सजा देने के लिए इस तरह सालों तक खामोश रहना एक प्रकार का गंभीर भावनात्मक शोषण (Emotional Abuse) है, जो किसी भी हंसते-खेलते परिवार को भीतर से खोखला कर सकता है.

दोस्तों से शादी करना पसंद कर रहे जापानी

इस कहानी ने जापान में रिश्तों के बदलते ट्रेंड्स की ओर भी ध्यान खींचा. उसी दौरान, 'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ लोग पारंपरिक रोमांटिक रिश्तों के बजाय करीबी दोस्तों से शादी करना पसंद कर रहे थे. 2017 में जारी एक सरकारी सर्वे में यह भी पाया गया कि 69 प्रतिशत जापानी पुरुषों और 59 प्रतिशत जापानी महिलाओं का कोई पार्टनर नहीं था.

ये भी पढ़ें:- नागालैंड के शख्स ने जंतर-मंतर पर भेजे 150 'चीज बर्स्ट' पिज्जा और 1000 बिस्कुट के पैकेट, 73 हजार का बिल वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan, Viral Story, Marriage, Television Show, Zara Hatke News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com