विज्ञापन

नागालैंड के शख्स ने जंतर-मंतर पर भेजे 150 'चीज बर्स्ट' पिज्जा और 1000 बिस्कुट के पैकेट, 73 हजार का बिल वायरल

24 जुलाई की सुबह भी इस शख्स ने अपने दोस्तों की मदद से 1000 से ज्यादा बिस्कुट और पानी के कई पैक खरीदकर Blinkit के जरिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स के पास पहुंचाए हैं, जिसका बिल करीब 5 हजार रुपये का है.

नागालैंड के शख्स ने जंतर-मंतर पर भेजे 150 'चीज बर्स्ट' पिज्जा और 1000 बिस्कुट के पैकेट, 73 हजार का बिल वायरल
नागालैंड के एक व्यक्ति ने जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में 150 पिज्जा, 1000 बिस्कुट और दर्जनों पानी के पैकेट भेजे हैं.
Instagram@adiespoems

Jantar Mantar Protest News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया है. दिल्ली से करीब 2000 किलोमीटर दूर नागालैंड के एक शख्स ने जंतर-मंतर पर डटे आंदोलनकारी छात्रों के लिए सीधे डोमिनोज से 150 'चीज बर्स्ट' पिज्जा का एक बड़ा ऑर्डर भेज दिया है, जिसकी कुल कीमत 67,734.18 रुपये है.

इंस्टाग्राम पर Zha-Lhou (@adiespoems) नाम के इस शख्स ने अपनी इस पहल के स्क्रीनशॉट CJP के साथ शेयर किए हैं. उन्होंने यह ऑर्डर 22 जुलाई को दोपहर करीब 4:30 बजे बुक किया था. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने छात्रों के लिए कोई साधारण पिज्जा नहीं, बल्कि 'कोरियाई स्वीट चिली' चीज बर्स्ट (रेगुलर, एक्स्ट्रा चीज) और फार्महाउस चीज बर्स्ट पिज्जा का खास कॉम्बिनेशन चुना था. इस ऑर्डर का पूरा बिल ब्रेकअप इस प्रकार था:-

आइटम टोटल: 64,650.00
GST और पैकेजिंग: 3,227.28
कूपन डिस्काउंट (DOMDEAL200): -200.00
कुल भुगतान: 67,734.18

'मैं यहां नागालैंड में बैठा हूं...'

Zha-Lhou ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज रात, मैं इस दुख के साथ अपने खुद के डिनर का आनंद नहीं ले सका कि मैं विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सका और मेरे भाई-बहन वहां भूखे हैं. मैं यहां नागालैंड में बैठा हूं, जबकि हजारों छात्र अपने बेहतर भविष्य के लिए घर से दूर जंतर-मंतर पर लड़ रहे हैं. मैं वहां नहीं जा सका, इसलिए मैं कम से कम इतना तो कर ही सकता था.'

'जो भी भूखा हो उसे ये ऑर्डर दे दीजिए'

जब डोमिनोज के डिलीवरी पार्टनर ने कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर पहुंचकर फोन किया और पूछा कि यह ऑर्डर किसे सौंपना है, तो नागालैंड के इस शख्स ने बेहद सादगी से कहा, 'कृपया इसे किसी को भी दे दीजिए जिसने अभी तक खाना नहीं खाया है.' 

भावुक हो गया डिलीवरी बॉय

इस पर डिलीवरी बॉय भावुक हो गया और उसने कहा, 'आप तो भगवान हो उन लोगों के लिए.' 

उन्होंने पूर्वोत्तर और पूरे भारत के लोगों से अपील की है कि वे Swiggy या Zomato के जरिए जंतर-मंतर पर डटे इन छात्रों के लिए भोजन भेजकर मदद करें, क्योंकि कोई भी दयालुता का काम छोटा नहीं होता.

सोनम वांगचुक ने रात 12 बजे तोड़ा अनशन

इस बीच सबसे बड़ा अपडेट ये है कि पिछले 26 दिनों से अनशन पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने आखिरकार गुरुवार आधी रात को अपना अनशन तोड़ दिया है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनसे मुलाकात की और सरकार की तरफ से लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी गीतांजलि अंग्मो की मौजूदगी में अनशन समाप्त किया.

सरकार ने क्या दिया आश्वासन?

शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों और 20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च के प्रतिभागियों पर कोई कानूनी केस दर्ज नहीं किया जाएगा.
संसद में पेपर लीक और परीक्षा सुधारों पर विस्तृत चर्चा कराई जाएगी.
हाल ही में NEET पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले पीड़ित छात्रों के परिवारों को उपयुक्त मुआवजा देने पर सकारात्मक विचार किया जा रहा है.

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन'

सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने ट्विटर (X) पर उनका आभार जताया और कहा, 'हम राहत महसूस कर रहे हैं कि सोनम सर ने अनशन तोड़ा. आपकी जान इस देश के लिए बहुत कीमती है.' हालांकि, CJP ने साफ कर दिया है कि उनका शांतिपूर्ण प्रदर्शन जंतर-मंतर पर तब तक जारी रहेगा जब तक कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते. पार्टी अपनी अन्य मांगों जैसे- पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा, शिक्षा प्रणाली में सुधार और प्रदर्शनकारियों पर से सभी FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी हुई है.

ये भी पढ़ें:- ऊंट के पैरों में पड़ गए छाले, 50 डिग्री की भीषण गर्मी में बेदम हुए 'रेगिस्तान के जहाज'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak, Jantar Mantar Protest, CJP Protest, Dominos Pizza, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com