विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली, UP, बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट

Kal Ka Mausam 14 August 2026: मौसम विभाग ने कल के लिए दिल्ली-NCR समेत देश के 18 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है. कहां कैसा मौसम रहेगा

कल का मौसम: दिल्ली, UP, बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update 14 August
IANS

कल का मौसम, 14 अगस्त 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में इन दिनों मॉनसून जमकर बरस रहा है. उत्तर भारत से लेकर बंगाल और केरल तक बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 14 अगस्त के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के अनुसार कल देशभर के 18 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. इसमें दिल्ली, यूपी से लेकर बिहार और ओडिशा तक शामिल हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते की शुरुआत बारिश से हुई, लेकिन अब उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कई दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है. कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. दोपहर से शाम के बीच भी कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में भी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कल यूपी के कई जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं 18 अगस्त तक काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 से 18 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना है, और 14-15 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

बिहार में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कल बिहार में भी कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश होने की संभावना है. लेकिन 17-18 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है.

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश

राजस्थान में इन दिनों मॉनसून एक्टिव है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जोधपुर, उदयपुर और अजमेर डिवीजन के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधि धीरे-धीरे कम हो जाएगी. हालांकि, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा डिवीजन के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है. 15 अगस्त से, पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों को छोड़कर राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधि कम होने की उम्मीद है. 16 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर डिवीजन के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश जारी रह सकती है.

ओडिशा में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट'

ओडिशा में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बने इस वेदर सिस्टम के कारण गंगा के पश्चिमी भाग, छत्तीसगढ़ और झारखंड भी प्रभावित होंगे. मौसम विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए मछुआरों को 14 अगस्त तक उत्तर बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले कुछ दिनों में डीप डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है. इसके चलते दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दक्षिण बंगाल में व्यापक बारिश का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी ने दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है. तटीय और पश्चिमी जिलों में शुक्रवार तक भारी बारिश की चेतावनी जारी रहेगी.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

अत्यधिक बारिश: छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड
भारी बारिश: पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम,  मेघालय, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में क्या 15 अगस्त को होगी बारिश? यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में आज IMD का अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Kal Ka Mausam Kaisa Rhega, Weather Tomorrow, Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com