विज्ञापन

मम्मी की डांट का खौफ! 12 की उम्र में निगला था थर्मामीटर, 32 साल की उम्र में पेट काटकर निकाला गया बाहर

बचपन की गलतियां अक्सर पीछा नहीं छोड़तीं, लेकिन किसी के पेट में 20 साल तक एक चीज 'मेहमान' बनकर बैठी रहे, ऐसा तो सुना नहीं होगा...चीन के एक शख्स ने बचपन में डर के मारे ऐसी बात छिपाई कि, अब सीधे जवानी में जाकर उसका ऑपरेशन करना पड़ा. मजे की बात ये है कि ये वो चीज दो दशक तक शरीर के अंदर ही 'आराम' फरमा रही थी.

मम्मी की डांट का खौफ! 12 की उम्र में निगला था थर्मामीटर, 32 साल की उम्र में पेट काटकर निकाला गया बाहर
पेटदर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा बंदा, एक्स-रे में डॉक्टरों को जो दिखा, उसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे
scmp

Shocking medical discovery: वाकया चीन के झेजियांग प्रांत का है, जहां 32 साल के एक भाई साहब पेट में मरोड़ उठने के बाद अस्पताल पहुंचे. उन्हें लगा था कि शायद खान-पान की गड़बड़ी है, लेकिन जब डॉक्टरों ने एक्स-रे और स्कैन किया तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं. आंतों के बीचों-बीच एक लंबी सी चीज फंसी थी. जब बारीकी से देखा गया तो पता चला कि वो कोई मामूली चीज नहीं, बल्कि पारा (Mercury) वाला थर्मामीटर था.

ये भी पढ़ें:-पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा युवक, जांच में डॉक्टरों को दिखा कुछ ऐसा तुरंत खाली करवाना पड़ा अस्पताल!

बचपन का डर और 20 साल का सब्र (man swallows thermometer 20 years later)

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही डॉक्टरों ने रिपोर्ट दिखाई, मरीज को 20 साल पुरानी अपनी वो गुस्ताखी याद आ गई. उसने कबूल किया कि जब वो महज 12 साल का था, तब उसने खेल-खेल में थर्मामीटर निगल लिया था. उस वक्त मम्मी-पापा की डांट और 'कुटाई' के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई. उसे लगा कि शायद ये अपने आप बाहर निकल जाएगा, लेकिन वो अंदर ही घर बना चुका था. हैरानी की बात ये है कि इतने सालों तक उसे कोई खास दिक्कत महसूस नहीं हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

20 मिनट का आपरेशन (thermometer stuck in stomach case)

डॉक्टरों के लिए यह केस किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं था, क्योंकि थर्मामीटर पित्त की नली के बिल्कुल पास था. अगर वो जरा सा भी टूट जाता तो पारे की वजह से जान पर बन आती. हालांकि, वेनझोउ मेडिकल यूनिवर्सिटी के सर्जनों ने अपनी जादुई उंगलियों से महज 20 मिनट में उस थर्मामीटर को सलामत बाहर निकाल लिया. थर्मामीटर पर लिखे नंबर तो मिट चुके थे, लेकिन वो पूरी तरह साबुत था.

ये भी पढ़ें:-यमराज को दे दी मात! डॉक्टरों ने अंग निकालने के लिए पकड़ा चाकू, तभी 'ब्रेन डेड' शख्स की आंखों से बहने लगे आंसू

यह अजीबोगरीब मामला बताता है कि बच्चों को डराने के बजाय उनके साथ ऐसा रिश्ता रखें कि वो अपनी गलतियां छिपाएं नहीं. खुशनसीबी रही कि थर्मामीटर टूटा नहीं, वरना ये 'बचपन की याद' जानलेवा साबित हो सकती थी. अगर घर में कोई कुछ अजीब निगल ले, तो टोटकों के बजाय सीधे डॉक्टर के पास भागें.

ये भी पढ़ें:-पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था अस्पताल, CT स्कैन में दिखी पेट में तैरती 1 फुट लंबी जिंदा मछली

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Swallows Thermometer 20 Years Later, Thermometer Stuck In Stomach Case China, Man Swallows Thermometer, 20 Years In Stomach, China Medical News, Intestine Surgery Viral, Bachpan Ki Galti, Pet Dard Ka Ilaaj, Viral Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com