Viral Video: प्राइवेट अस्पताल में काम कर चुके एक डॉक्टर महेश खन्ना ने भारत में कॉर्पोरेट अस्पतालों का काला सच बताया है. वह क्रिटिकल केयर और आईसीयू विशेषज्ञ) है. इसके अलावा वह फिटनेस एक्सपर्ट भी है. डॉक्टर महेश ने इंस्टाग्राम के एक वीडियो में दावा किया कि अस्पताल प्रबंधन डॉक्टरों पर मरीजों को भर्ती करने के लिए प्रेसराइज करता है. उन्होंने वीडियो में अपने साथ हुई एक घटना का भी जिक्र किया है, जब डॉक्टर महेश ने एक डायरिया मरीज को सिर्फ ओरल एंटीबायोटिक देकर डिस्चार्ज कर दिया तो उन्हें अस्पताल के डायरेक्टर ने काफी कुछ कहा.
'हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था यही तरीका है'
डॉक्टर महेश (@maheshkhanna96) ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि कड़वा सच है, लेकिन यही हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था का तरीका है. कॉर्पोरेट अस्पताल नए माफिया बन गए हैं. डॉ. महेश ने वीडियो में कहा कि अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट अस्पताल डॉक्टरों पर मरीजों को भर्ती करने का दबाव बनाते हैं.
अस्पताल की नाइट शिफ्ट को किया याद
महेश ने एक कॉर्पोरेट अस्पताल में नाइट शिफ्ट की एक घटना को याद करते हुए बताया, "मैं नाइट शिफ्ट में था. एक मरीज आया, जिसके पेट में थोड़ा पेट दर्द था. जांच में पता चला कि मरीज को एक्यूट डायरिया है. इस पर डॉक्टर महेश ने GI को कॉल किया तो उन्होंने भी कहा कि भाई वही चीज है. मरीज को डायरिया हुआ है, सिर्फ ओरल एंटीबायोटिक देकर डिस्चार्ज कर दो."
मरीज को डिस्चार्ज करने पर डायरेक्टर ने बुलाया
डॉ. महेश ने इंस्टाग्राम के वीडियो में आगे कहा कि इसके अगले दिन मीटिंग हुई और डायरेक्टर ने मुझे बुला लिया. डायरेक्टर ने डॉ. महेश से कहा कि जब मरीज आया था तो तुमने उसको एडमिट क्यों नहीं किया? इस पर महेश ने कहा कि नॉर्मल मरीज था, गरीब मरीज था, इतना अफोर्ड भी नहीं कर पाएगा और डायरिया का नॉर्मल केस था तो मैं क्या ही उसको लिखता. इसलिए मैंने नॉर्मल एंटीबायोटिक लिखकर डिस्चार्ज कर दिया.
यह भी पढ़ें | हिंदी सिनेमा का वो फनकार जिसने एक्टर बनने के लिए चुकाई भारी कीमत, रद्द हुआ मेडिकल लाइसेंस, नाम से हटा डॉक्टर
डायरेक्टर की बात महेश ने छोड़ दी नौकरी
इस पर डायरेक्टर ने कहा कि डॉ. महेश से कहा कि भाई ऐसे काम नहीं चलेगा. अगर मरीज को भर्ती नहीं करोगे तो तुम्हारी सैलरी कहां से आएगी. अगर मरीज आया है तो उसे एडमिट होना चाहिए. डायरेक्टर की इस लाइन पर महेश ने सवाल किया कि ये कौन सा आपका प्रोटोकॉल है? जब डायरेक्टर उसकी बात समझने को तैयार नहीं हुआ तो महेश ने कहा कि मुझे माफ कर दीजिए, ये लो आपकी नौकरी... मैं अपना जमीर नहीं बेच सकता.
'कुछ डॉक्टर मजबूरी में करते हैं'
डॉ. महेश ने वीडियो में कहा कि ठीक यही है कि कॉर्पोरेट अस्पताल कैसे काम करता है. आपको ना चाहते हुए भी डॉक्टरों को इतना प्रेशर दिया जाता है, क्योंकि इनको भी टारगेट पूरे करने होते हैं. ICU एक्सपर्ट महेश ने बताया कि आप यकीन नहीं करोगे कि ये सिस्टम कैसे काम करता है. कई सारे डॉक्टरों को सच में ये लोग टारगेट देते हैं. अब जिनका जमीर होता है वो तो छोड़ देते हैं जैसे मैंने कर दिया, लेकिन कुछ डॉक्टर ऐसे होते हैं जो मजबूरी में करते हैं.
यह भी पढ़ें | ग्रीक लड़की ने भारत में अपने बर्थडे पर पूरी दिल्ली को बुला लिया, बोली- ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं