विज्ञापन

पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा युवक, जांच में डॉक्टरों को दिखा कुछ ऐसा तुरंत खाली करवाना पड़ा अस्पताल!

एक अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली पेट दर्द की शिकायत एक ऐसे राज में बदल गई, जिसने डॉक्टरों से लेकर सुरक्षा एजेंसियों तक को हिला कर रख दिया. किसी ने सोचा भी नहीं था कि इंसानी जिस्म के अंदर ऐसी चीज छिपी होगी.

पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा युवक, जांच में डॉक्टरों को दिखा कुछ ऐसा तुरंत खाली करवाना पड़ा अस्पताल!
डॉक्टर भी रह गए दंग, मरीज के पेट से निकला जंग का तोप का गोला

World War I shell found inside body: फ्रांस के टूलूज (Toulouse) शहर के रंगुइल (Rangueil) अस्पताल में 24 साल का एक युवक पेट में तेज दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा. डॉक्टरों ने उसे तुरंत इमरजेंसी यूनिट में भर्ती किया. शुरुआती जांच के बाद जब स्कैन किया गया, तो मेडिकल स्टाफ की आंखें फटी की फटी रह गईं. युवक के शरीर के अंदर करीब 8 इंच लंबा एक तोप का गोला फंसा हुआ था.

ये भी पढ़ें:-अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का...ठुकराए हुए प्रेमियों को वेलेंटाइन डे पर ये चिड़ियाघर दे रहा है गजब का ऑफर

फर्स्ट वर्ल्ड वॉर का गोला निकला (World War One Shell Found Inside Body)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गोला प्रथम विश्व युद्ध के दौर का था, जिसे 1918 में इंपीरियल जर्मन आर्मी इस्तेमाल करती थी. नुकीला और धातु से बना यह गोला युवक के निचले हिस्से में बुरी तरह अटका हुआ था. दर्द की वजह भी यही बना. डॉक्टरों ने तुरंत आपातकालीन सर्जरी का फैसला लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pixabay

अस्पताल कराया गया खाली (Hospital Evacuated Over Explosion Fear)

हालात की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग को बुलाया. किसी अनहोनी के डर से पूरे अस्पताल को खाली करा लिया गया. अस्पताल के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाया गया. जांच के बाद विशेषज्ञों ने बताया कि गोला सक्रिय नहीं था, लेकिन एहतियात जरूरी थी. बाद में बम निरोधक टीम उसे अपने साथ ले गई.

ये भी पढ़ें:-81 लाख कैश, 25 तोला सोना...भांजे की शादी में मामा ने भरा 1.61 करोड़ का मायरा

गोला शरीर में कैसे पहुंचा (Shocking medical case France hospital)

अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि युवक के शरीर में यह तोप का गोला कैसे पहुंचा. अधिकारियों को शक है कि किसी पार्टी या स्टंट के दौरान लापरवाही से यह हादसा हुआ होगा. पुलिस इस मामले में पूछताछ कर सकती है और अवैध विस्फोटक रखने के आरोप भी लग सकते हैं. पेट दर्द से शुरू हुई यह कहानी अस्पताल खाली होने तक पहुंच गई. यह घटना न सिर्फ हैरान करती है, बल्कि चेतावनी भी देती है कि मजाक या स्टंट की एक गलती जान पर भारी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें:-अब ऊंटों के पास भी होगा पासपोर्ट! वजह चौंकाने वाली है...आखिर इस नए फैसले की क्या है वजह?

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
France Hospital News, Bomb Found Inside Body, World War One Shell, France Hospital Evacuated Bomb Inside Patient, World War I Shell Found Inside Body
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com