सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं. हाल ही में एक छात्र द्वारा शेयर की गई WhatsApp चैट ने इंटरनेट पर बड़ी बहस छेड़ दी है. इस चैट में एक टीचर अपने ही छात्र को फिल्म देखने के लिए बुलाती नजर आईं. इस घटना ने प्रोफेशनल सीमाओं और शिक्षक-छात्र संबंधों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
WhatsApp चैट से मचा बवाल
यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर सामने आया, जहां 18 साल के एक छात्र ने अपनी और अपनी टीचर के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया. चैट में टीचर ने लिखा, कल तुम्हारी सिर्फ एक क्लास है, क्या तुम मेरे साथ ‘Project Hail Mary' फिल्म देखने चलोगे? अगर तुम हां कहो तो मैं आधे दिन की छुट्टी भी ले सकती हूं.
My teacher asked me to go for a movie with her🙀😭🙏🏻
by u/No_Falcon_9178 in TeenIndia
छात्र हुआ असहज, किया मना
इस मैसेज से छात्र हैरान रह गया. हालांकि, उसने सीधे टकराव से बचते हुए विनम्रता से मना कर दिया. उसने जवाब दिया, मैम, सॉरी, लेकिन मेरा पहले से प्लान है. इसके बावजूद टीचर ने उसे प्लान बदलने के लिए कहा, लेकिन छात्र ने दोबारा साफ मना कर दिया.
छात्र ने अपने पोस्ट में लिखा, कि उसकी उम्र 18 साल है और टीचर की उम्र करीब 28-29 साल है. उसने यह भी कहा कि, अगर जेंडर रिवर्स होता, तो लोगों की प्रतिक्रिया अलग होती. यह बात सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बन गई.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
पोस्ट वायरल होते ही यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं हैं. कई लोगों ने इसे अनप्रोफेशनल और गलत बताया. कुछ ने छात्र को स्कूल में शिकायत करने की सलाह दी. कई यूजर्स ने छात्र की तारीफ की कि उसने शांति से स्थिति संभाली. एक यूजर ने लिखा, अगर यह सच है, तो कभी मत जाना और जरूरत पड़े तो शिकायत करो. वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि शायद इस स्थिति को गलत समझा गया हो.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: जेल जैसी लगती थी जिंदगी... UK में 40 लाख की नौकरी छोड़ भारत लौट आया युवक, वजह सुन सोच में पड़ जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं