विज्ञापन

खौफनाक रिवाज: ‘गुफा देवता’ की दुल्हन बनती थीं 16-25 साल लड़कियां, कई दिनों तक भूखे रहकर होती थी मौत

चीन के हुनान क्षेत्र में प्रचलित Luo Hua Dong Nv नाम की एक खौफनाक परंपरा में युवा लड़कियों को देवता की दुल्हन मानकर गुफाओं में छोड़ दिया जाता था, जहां वे भूख से मर जाती थीं. यह कहानी अंधविश्वास और पुरानी मान्यताओं का एक डरावना सच उजागर करती है.

खौफनाक रिवाज: ‘गुफा देवता’ की दुल्हन बनती थीं 16-25 साल लड़कियां, कई दिनों तक भूखे रहकर होती थी मौत
16-25 साल की लड़कियां बनती थीं ‘दुल्हन’, फिर जिंदा ही गुफा में छोड़ दिया जाता था

दुनिया में कई ऐसी परंपराएं रही हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है. चीन के कुछ हिस्सों से जुड़ी एक पुरानी मान्यता ऐसी ही है, जिसमें युवा लड़कियों को ‘देवता की दुल्हन' बनाकर गुफाओं में छोड़ दिया जाता था. यह कहानी न सिर्फ रहस्यमयी है, बल्कि बेहद डरावनी भी है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हुनान प्रांत के पहाड़ी इलाकों में एक समय एक अजीब और रहस्यमयी परंपरा प्रचलित थी, जिसे Luo Hua Dong Nv कहा जाता था. यह प्रथा मियाओ समुदाय से जुड़ी मानी जाती है और इसे शियांगशी क्षेत्र की तीन बुराइयों में से एक बताया गया है.

‘देवता की दुल्हन' बनने की परंपरा

इस परंपरा के अनुसार, 16 से 25 साल की अविवाहित लड़कियों को देवता द्वारा चुना गया माना जाता था. माना जाता था कि ये लड़कियां किसी गुफा में रहने वाले देवता से विवाह करने वाली हैं. चयन के लिए कुछ खास गुण देखे जाते थे, जैसे सुंदरता, शांत स्वभाव, समझदारी और मासूमियत. जिन लड़कियों में ये गुण दिखते, उन्हें इस प्रथा के लिए सही माना जाता था.

गुफा में छोड़ दिया जाता था

कई मामलों में, ऐसी लड़कियां अजीब व्यवहार करने लगती थीं, जैसे अकेले रहना, खुद से बातें करना या मानसिक रूप से अलग-थलग दिखना. इसे इस बात का संकेत माना जाता था कि वह देवता को समर्पित हो चुकी है. परिवार पहले मंदिरों और गुफाओं में जाकर पूजा-पाठ करते थे और देवता से अपनी बेटी को वापस सामान्य करने की प्रार्थना करते थे. अगर लड़की सामान्य हो जाती, तो इसे देवता की कृपा माना जाता था. 

लेकिन, अगर हालत नहीं बदलती, तो परिवार एक शुभ दिन तय करता और लड़की को गुफा में भेज देता. वहां उसे कई दिनों तक बिना खाना-पानी के रहना पड़ता, जिससे उसकी मौत हो जाती थी.

मौत के बाद होता था ‘विवाह'

सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि लड़की की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जाता था. इसके बजाय, एक तरह की शादी की रस्म होती थी. परिवार दहेज के सामान को गुफा के बाहर जलाता था, यह मानते हुए कि उनकी बेटी की शादी गुफा के देवता से हो गई है.

अन्य रहस्यमयी प्रथाएं

इस मान्यता से जुड़ी दो और अजीब प्रथाएं भी थीं. जैसे-

- कॉर्प्स ड्राइविंग: जिसमें माना जाता था कि कुछ लोग घंटियों और कागज की चीजों की मदद से मृत शरीरों को रात में चला सकते हैं.
- Gu जादू: एक तरह की तंत्र विद्या, जिसमें जहरीले कीड़ों का इस्तेमाल कर किसी को नुकसान पहुंचाया जाता था.

यह भी पढ़ें: हैरान कर देगी ये तस्वीर! 6 बच्चे एक स्कूटर पर, सोशल मीडिया पर उठी माता-पिता की गिरफ्तारी की मांग

50°C की आग में भी ठंडा आशियाना! ‘ग्रीन मैन' का नारियल जुगाड़ तपती गर्मी में ऐसे बचा रहा है परिंदों की जान

भारत लौटना NRIs के लिए क्यों है मुश्किल? बेल्जियम में रह रहे भारतीय ने बताई ऐसी वजह, यकीन नहीं होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China Cave Ritual, Cave God Bride Tradition, Weird News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com