Leopard Malegaon CCTV Video: सोचिए क्या हो जब आप मजे से अकेले एक कमरे में बैठकर कोई काम कर रहे हों और तभी वहां एक खूंखार जंगली जानवर की एंट्री हो जाए, तो यकीनन आपकी भी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाएगी. हाल ही एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक बच्चा मजे से मोबाइल चला रहा होता है, तभी कमरे में एक तेंदुआ घुसा चला आता है. आगे जो होता है उसे देखकर आप भी सन्न रह जाएंगे.
बच्चे ने तेंदुए को कमरे में किया बंद (Leopard Viral Video)
बताया जा रहा है कि, यह मामला महाराष्ट्र के मालेगांव का है, जहां बीते मंगलवार एक 12 साल का बच्चा कमरे के सोफे पर बैठकर मजे से फोन चला रहा था, तभी दरवाजे से एक तेंदुआ घर में घुस आया. इस बीच जैसे ही तेंदुआ थोड़ा अंदर आता है, बच्चा फुर्ती से ऑफिस केबिन का दरवाजा बंद करके बाहर चला जाता है और मदद आने तक तेंदुए वहीं बंद रखता है. 12 साल के इस बच्चे का नाम मोहित आहिरे बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर अब यही सीसीटीवी फुटेज जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें वीडियो
वीडियो देख यूजर्स ने कही ये बात (12-year-old boy locks leopard)
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो शेयर किया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @wildtrails.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'समझदार और बहादुर बच्चा. तेंदुए घर में घुसा तो बच्चे ने चतुराई से दरवाजा बंद कर दिया.' 11 घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए बच्चे की बहादुरी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इस रील पर अब तक 1 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं