Rescued Leopard Viral Video: कहते हैं जंगली जानवरों से जितनी दूरी रखो उतना अच्छा है. कई खूंखार जानवर ऐसे हैं, जिनका इंसानों से 36 का आंकड़ा होता है. इन जंगली शिकारियों को देखकर जंगल के अन्य जानवर तो क्या इंसान भी अपना रास्ता बदल लेने में अपनी सलामती समझते हैं, लेकिन कई बार जंगली जानवरों की हरकतें चौंका देने वाली होती हैं, जैसा कि हाल ही में वायरल इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. वायरल हो रहे इस हैरान कर देने वाले वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे कि वाकई इंसानों ने उसका दिल जीत लिया है. इंटरनेट पर यह वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.
तेंदुए के सिर पर फेरा हाथ
कभी किसी तेंदुए को किसी इंसान के स्पर्श से अच्छा महसूस करते देखा है? अगर आपका जवाब न है, तो हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखना तो बनता है, जिसमें एक शख्स तेंदुए के सिर पर ऐसे हाथ फेर रहा है मानों वो उसका पालतू डॉगी हो. हैरानी की बात तो ये है कि शख्स के ऐसा करने से तेंदुए को भी काफी मजा आ रहा है. तेंदुए का ये रिएक्शन यकीनन दिल जीत लेने वाला है. बताया जा रहा है कि, यह एक रेस्क्यू किया हुआ तेंदुआ है, जिसे रेस्क्यू के बाद पिंजड़े में रखा गया था. वीडियो में शख्स बड़े ही प्यार से अपने हाथ से उसका सिर सहला रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें वीडियो
Rescued Leopard Loves Head Scritches pic.twitter.com/pA6QLpBOND
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) December 27, 2024
वीडियो पर लोगों ने लुटाया प्यार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो इन दिनों खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'रेस्क्यू किए गए तेंदुआ को सिर खुजलाना पसंद करता है.' इस वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 46 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, बिग कैट को यह काफी पसंद आता है. दूसरे यूजर ने लिखा, ये कैट प्रजाति ऐसी ही होती है चाहे बड़ी हो या छोटी. तीसरे यूजर ने लिखा, यह कितना प्यारा वीडियो है. जानवरों को भी प्यार चाहिए. चौथे यूजर ने लिखा, उसके लिए तो यह बहुत बड़ी खुशी है.
ये भी देखें:- Sports Bike पर फर्राटे मारती रीलबाज दुल्हनिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं