Cow And Leopard Viral Video: इंटरनेट की दुनिया बड़ी ही अजीब है. यहां कब क्या देखने को मिल जाए कह नहीं सकते. हाल ही में ऐसा ही एक चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं. हैरान कर देने वाले इस वीडियो में एक तेंदुआ गाय के पास बैठा नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि, तेंदुआ घायल था, इस दौरान खूंटे से बंधी गाय उसे जीभ से चाटने लगती है. वो भी बिना किसी डर के. इस बीच लेपर्ड को रेस्क्यू करने पहुंच शख्स ने इस दुर्लभ दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया, अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हैरानी होना लाजिमी है.
यहां देखें वीडियो
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गाय के तबेले में घुसा घायल तेंदुआ (Leopard And Cow Shocking Video)
वीडियो में देखा जा सकता है कि, गाय और उसका बछड़ा लोहे के खूंटे से बंधे हैं. इनके साथ ही एक तेंदुआ उन्हीं के पास जमीन पर बैठा नजर आ रहा है. यह वीडियो कब और कहां का है, फिलहाल इस बात की पुष्टी नहीं हुई है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @abhimahale9 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 लाख 58 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.
गाय ने जो किया देख दंग रह गई जनता (Cow showing love to leopard)
हैरान कर देने वाले इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों ही जानवरों का बड़ा ही अजीब व्यवहार देखने को मिला. तेंदुए को @resq_ecoecho @resqct द्वारा सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया, जिसे इलाज के बाद दोबारा जंगल में छोड़ दिया गया. वीडियो देख चुके एक यूजर का कहना है कि, ये रेस्क्यू ऑपरेशन महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर तालुके के डोडी नाम के एक गांव में हुआ था. दूसरे यूजर ने लिखा, यह तेंदुए का अविश्वसनीय व्यवहार है. तीसरे यूजर ने लिखा, प्रकृति फिक्शन से भी अधिक विचित्र है. चौथे यूजर ने लिखा, गाय ने जख्मी तेंदुए पर लुटाया प्यार.
ये भी देखें:-बाघ की सवारी करता दिखा कपल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं