विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2019

तकिए के नीचे मोबाइल रखकर सोई महिला, सुबह 4:30 पर अचानक हुआ कुछ ऐसा...

महिला अपना मोबाइल फोन तकिए के नीचे रख सो जाती है. ठीक आधा घंटे बाद उसे अचानक उसे सुबह 4.30 मिनट पर सिर के नीचे ज़ोर से पटाखा फटने जैसी आवाज़ आती है. महिला को अंधेरे में सिर्फ जमीन पर चिंगारी ही नज़र आती है.

तकिए के नीचे मोबाइल रखकर सोई महिला, सुबह 4:30 पर अचानक हुआ कुछ ऐसा...
क्या आप भी तकिए के नीचे Mobile रखकर सोते हैं?
जोहोर:

ज्यादातर लोगों को मोबाइल (Mobile) फोन तकिए के नीचे रखने की आदत होती है. रात में व्हाट्सऐप (WhatsApp), फेसबुक (Facebook) और वेब सीरीज़ (Web Series) देखते-देखते मोबाइल को सही जगह रखना अक्सर भूल जाते हैं. तो कई लोग जानबूझ कर मोबाइल को अपने तकिए के नीचे रखकर सोते हैं. मलेशिया की रहने वाली 58 साल महिला ने भी ऐसा ही किया.

महिला अपना मोबाइल फोन तकिए के नीचे रख सो जाती है. ठीक आधा घंटे बाद उसे अचानक उसे सुबह 4.30 मिनट पर सिर के नीचे ज़ोर से पटाखा फटने जैसी आवाज़ आती है. महिला को अंधेरे में सिर्फ जमीन पर चिंगारी ही नज़र आती है. वो दौड़ के लाइट ऑन करती है और देखती है कि जमीन पर दिख रही चिंगारी उसके फोन से आ रही है. ये पटाखे जैसी आवाज़ फोन फटने की थी. फोन फटकर इतनी तेज़ी के जमीन पर गिरता है है तकिए के पास रखी उसकी हेयर क्लिप तक जल जाती है. 

घर से बिना बताए निकले 10वीं के छात्र-छात्रा, पानी की टंकी में मिली तैरती हुई लाश...जानिए क्या है पूरा मामला

महिला ने बताया, " मैंने रात 4 बजे तक फोन का इस्तेमाल किया और बाद में रोज़ाना कि तरह तकिए के नीचे रख दिया. मैंने चार्जिंग पर लगाकर फोन का इस्तेमाल नहीं किया और ना ही रातभर चार्ज पर लगाया. तकिए के नीचे रखने से ये ब्लास्ट हुआ."

महिला ये फोन 6 सालों से इस्तेमाल कर रही थी. उसने sinchew को दिए इंटरव्यू में कहा कि तकिए कि वजह से उसकी जान बची, इसलिए कभी मोबाइल को अपने आस-पास रखकर ना सोएं. 

VIDEO: क्या मोबाइल फोन से बढ़ता है अपराध?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mobile, Mobile Blast, Mobile Explode, Woman Mobile, Web Series, WhatsApp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com