विज्ञापन

WhatsApp ला रहा है नया फीचर! अब बिना अकाउंट वाले लोगों से भी कर सकेंगे चैट

अभी इस फीचर में ग्रुप चैट, वॉइस मैसेज, फाइल अटैचमेंट, स्टिकर, GIF, वॉइस कॉल या वीडियो कॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं.

WhatsApp ला रहा है नया फीचर! अब बिना अकाउंट वाले लोगों से भी कर सकेंगे चैट

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में एक नया फीचर टेस्ट किया जा रहा है, जो यूजर्स को ऐसे लोगों से भी चैट करने की सुविधा देगा जिनका WhatsApp अकाउंट नहीं है. इस फीचर को Guest Chat कहा जा रहा है. इस नए फीचर को Meta फिलहाल इसे बीटा वर्जन में टेस्ट कर रही है. इसका मतलब है कि अभी यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, बल्कि केवल कुछ टेस्टर्स इसे इस्तेमाल कर पा रहे हैं.

रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर पहले Android बीटा में देखा गया था और अब इसे iOS के बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

Guest Chat कैसे काम करता है?
Guest Chat फीचर के जरिए WhatsApp यूजर ऐप के अंदर मौजूद 'Invite a friend' सेक्शन से एक खास इनविटेशन लिंक बना सकता है. इस लिंक को SMS या किसी अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए दूसरे व्यक्ति को भेजा जा सकता है.जब कोई व्यक्ति इस लिंक को खोलता है, तो उसके फोन या कंप्यूटर में WhatsApp Web के जरिए एक चैट विंडो खुल जाती है, भले ही उस व्यक्ति के पास WhatsApp अकाउंट न हो. चैट शुरू करने के लिए उस व्यक्ति को WhatsApp की शर्तों को स्वीकार करना होगा और अपना नाम दर्ज करना होगा. इसके बाद वह बातचीत शुरू कर सकता है. जब गेस्ट चैट में शामिल होता है, तो उसका नाम 'Guest' टैग के साथ दिखाई देता है. इससे यह पता चलता है कि वह व्यक्ति WhatsApp पर रजिस्टर नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन रहेगा सुरक्षित
इस नए फीचर में भी सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है. Guest Chat में भेजे जाने वाले मैसेज End-to-End Encryption से सुरक्षित रहेंगे. इसका मतलब है कि चैट में भेजे गए संदेश केवल वही लोग पढ़ सकते हैं जो उस बातचीत का हिस्सा हैं. जब कोई गेस्ट चैट में शामिल होता है, तो WhatsApp Web एक खास यूनिक आईडी बनाता है. इसी आईडी के आधार पर उस चैट के लिए एन्क्रिप्शन की बनाई जाती है. इससे बातचीत सुरक्षित बनी रहती है.

हालांकि Guest Chat में सुरक्षा का ध्यान रखा गया है, लेकिन इसमें एक महत्वपूर्ण बात भी है. जिस किसी के पास इनविटेशन लिंक होगा, वह उस चैट में शामिल हो सकता है. इसलिए यूजर्स को इस लिंक को शेयर करते समय सावधान रहना होगा. अगर लिंक बहुत ज्यादा लोगों के साथ शेयर कर दिया गया, तो अनजान लोग भी उस चैट में शामिल हो सकते हैं.

अभी इस फीचर में ग्रुप चैट, वॉइस मैसेज, फाइल अटैचमेंट, स्टिकर, GIF, वॉइस कॉल या वीडियो कॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. इसके अलावा अगर किसी चैट में लंबे समय तक कोई गतिविधि नहीं होती, तो वह चैट लगभग 10 दिनों के बाद अपने आप समाप्त हो सकती है. यह फीचर फिलहाल केवल टेक्स्ट बातचीत के लिए डिजाइन किया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com