कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी पर भारत लगातार सवाल उठाता रहा है. एएफपी की खबर के मुताबिक, एयर इंडिया को लेकर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हाल ही में दी गई धमकी को लेकर कनाडा के परिवहन मंत्री ने गुरुवार को कहा कि कनाडा पुलिस ऑनलाइन प्रसारित वीडियो में 19 नवंबर से एयर इंडिया की उड़ान नहीं भरने की चेतावनी की जांच कर रही है. परिवहन मंत्री पाब्लो रोड्रिग्ज ने ओटावा में मीडिया से कहा, "हम हर खतरे को गंभीरता से लेते हैं, खासकर जब यह एयरलाइंस से संबंधित हो." उन्होंने कहा कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस इसकी जांच कर रही है.
आतंकी की सिखों को चेतावनी- 19 नवंबर के बाद एयर इंडिया से उड़ान न भरें
पिछले सप्ताह ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में खालिस्तानी संगठन, सिख फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू एयरलाइंस को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो में सिखों को चेतावनी देते हुए कहा, "19 नवंबर के बाद एयर इंडिया से उड़ान न भरें, आपकी जान खतरे में पड़ सकती है." उन्होंने कनाडाई मीडिया से कहा कि यह कोई धमकी नहीं है, बल्कि भारतीय व्यवसायों का बहिष्कार करने का आह्वान है. कनाडा लगभग 770,000 सिखों का घर है, जो कुल जनसंख्या का लगभग दो प्रतिशत हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ऐसे बढ़ी भारत-कनाडा के रिश्तों की खाई
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर में आरोप लगाया कि जून में वैंकूवर के पास एक कनाडाई सिख नेता की हत्या में भारतीय एजेंटों ने भूमिका निभाई थी और एक भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया था, जिनके बारे में माना जाता है कि उनका इस हत्या से संबंध था. भारत ने आरोप को "बेतुका" बताकर खारिज कर दिया. इस अनसुलझी हत्या के कारण भारत और कनाडा के बीच संबंधों में गिरावट आई है, और ओटावा ने सिख अलगाववादियों से जिस तरह निपटा है, उस पर भारत ने नाखुशी जताई है.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं