- सैफई में हृदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर समीर सर्राफ को गिरफ्तार
- मरीज से 1.85 लाख रुपये लिए, पेसमेकर की तय कीमत 96,844 रुपये
- राज्य सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय जांच समिति ने आरोपों को सही पाया
उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सक को निम्न दर्जे का पेसमेकर लगाकर मरीजों का जीवन खतरे में डालने और पेसमेकर की अधिक कीमत वसूलने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया, "हमने उत्तर प्रदेश युनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, सैफई में हृदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर समीर सर्राफ को गिरफ्तार किया है."
पुलिस ने बताया कि तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर आदेश कुमार की शिकायत पर दिसंबर, 2022 में सैफई पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था. राज्य सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय जांच समिति द्वारा इस डाक्टर के खिलाफ लगे आरोप सही पाये जाने के बाद यह गिरफ्तारी की गई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पुलिस के मुताबिक, "आरोपी चिकित्सक पर मरीजों को निम्न स्तर का पेसमेकर लगाने और उनसे तय कीमत से अधिक कीमत वसूलने का आरोप है. आरोपी ने कई मरीजों को निम्न दर्जे के पेसमेकर लगाए और उनसे अधिक कीमत वसूली. हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं."
ऐसे ही एक मामले में जांच समिति ने पाया कि डाक्टर समीर ने एक मरीज से 1.85 लाख रुपये लिए जोकि पेसमेकर की तय कीमत 96,844 रुपये के मुकाबले लगभग दोगुनी है.
ये भी पढ़ें:-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं