विज्ञापन

अमेरिका में घर आकर टॉयलेट साफ कर रहा रोबोट ताऊ, हर घंटे के लेता है 3 हजार, लोग बोले- इस वजह से बहुत गंदा है

कंपनी का कहना है कि बुकिंग के बाद यह रोबोट घर आते हैं और इंसानों की तरह ही सफाई करते हैं. वे बाथरूम, किचन, बेडरूम, लिविंग रूम, हॉलवे और ऑफिस की सफाई करेंगे, जैसे धूल झाड़ना, टॉयलेट साफ करना, वैक्यूम करना, पोछा लगाना आदि.

अमेरिका में घर आकर टॉयलेट साफ कर रहा रोबोट ताऊ, हर घंटे के लेता है 3 हजार, लोग बोले- इस वजह से बहुत गंदा है
अमेरिका में घर आकर टॉयलेट साफ कर रहा रोबोट ताऊ (Photo- स्क्रीनशॉट)

Viral Video: अमेरिका में Tau (ताऊ) नाम का रोबोट ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद घर पर आता है. घंटे के हिसाब से लगभग 3 हजार रुपये लेकर बाथरूम से लेकर बेडरूम और किचन तक साफ कर देता है. आप इसे 3 घंटे तक के लिए बुक कर सकते हैं. यह खुद से आपके घर की सीढ़ियां चढ़ सकता है, लिफ्ट का इस्तेमाल कर सकता है. इस रोबोट को बनाने वाली कंपनी ताऊ रोबोटिक्स के फाउंडर और CEO एलेक्जेंडर कोच ने इस रोबोट के टॉयलेट साफ करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खुद शेयर किया है. लेकिन अब लोग इसी वीडियो के नीचे रोबोट पर सफाई की जगह खुद गंदगी फैलाने का आरोप लगा रहे हैं.

कंपनी का दावा- दुनिया की अकेली सेवा जहां इंसानों जैसे दिखने वाले रोबोट करते हैं सफाई

यह कंपनी अपनी वेबसाइट पर दावा करती है कि वह दुनिया की इकलौती ऐसी सर्विस देती है जहां इंसानों जैसे दिखने वाले रोबोट सफाई करते हैं. कंपनी के फाउंडर एलेक्जेंडर कोच ने इसकी टॉयलेट सफाई वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "अब आप कंपनी की वेबसाइट पर हमारे ह्यूमनॉइड क्लीनर्स को एक रेगुलर सब्सक्रिप्शन के जरिए बुक कर सकते हैं, जिसमें हर बार की सफाई के लिए 3 घंटे तक का समय शामिल है. यह वीडियो बिना किसी कट के, पहली बार में ही शूट किया गया है और इसे 4 गुणा स्पीड बढ़ाकर दिखाया गया है."

क्या क्या कर लेता है यह रोबोट?

कंपनी अपनी वेबसाइट पर दावा करती है कि यह रोबोट इंसानों की तरह ही सफाई करते हैं. वे बाथरूम, किचन, बेडरूम, लिविंग रूम, हॉलवे और ऑफिस की सफाई करेंगे, जैसे धूल झाड़ना, पोंछना, टॉयलेट साफ करना, वैक्यूम करना, पोछा लगाना आदि. आमतौर पर बुकिंग के बाद 2 रोबोट आते हैं. उन्हें कंपनी का एक सुपरवाइजर घर के पास छोड़कर चला जाता है. ये रोबोट सीढ़ियों से ऊपर जा सकते हैं और लिफ्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह अपने साथ अपना मल्टी-पर्पस क्लीनर और फर्श पोंछने के लिए बिना खुशबू वाला क्लीनर लेकर आते हैं. कंपनी का कहना है कि यह रोबोट पालतू जानवरों के साथ भी अच्छा व्यवहार करते हैं. कंपनी के अनुसार, "कुत्ते आमतौर पर जिज्ञासु होते हैं. शुरुआत में वे थोड़े घबराए हुए हो सकते हैं, लेकिन बहुत जल्दी सहज हो जाते हैं. कुछ कुत्ते तो खेलने के लिए अपने खिलौने भी सामने ले आते हैं. बिल्लियां अक्सर कोने से झांकती हैं, या तो बिल्कुल ध्यान नहीं देतीं, या अगर वे आस-पास नहीं रहना चाहतीं तो बस छिप जाती हैं."

कंपनी बताती है कि यह रोबोट इंसानों और AI द्वारा ऑपरेट होते हैं. इसकी देखरेख एक इंसान करता है, जो यह तय कर सकता है कि रोबोट को कब अपने आप काम करने दिया जाए और कब खुद नियंत्रण लेकर उसे ऑपरेट किया जाए. 

कंपनी के मालिक के अनुसार एक घंटे के लिए एक रोबोट का खर्च 30 डॉलर है, जबकि दो रोबोट का 60 डॉलर है.

लोग क्यों कह रहे इसे गंदा

एलेक्जेंडर कोच ने टॉयलेट साफ करते रोबोट का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कई लोग उसे गंदा बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि "यह तो हर चीज के लिए एक ही कपड़े का इस्तेमाल कर रहा है. यह अनहाइजीनिक है."

एक और यूजर ने लिखा, "वे गंदे टॉयलेट को छूते हैं, अपने पांव नहीं धोते और फिर जिस भी चीज को छूते हैं, उसे भी गंदा कर देते हैं. कमाल की चॉइस है."

कई यूजर तो इस वीडियो को देखकर यह भी सवाल उठा रहे हैं कि टॉयलेट और बाथरूम तो पहले से साफ था फिर इस रोबोट ने क्या किया. अगर सच में इसकी ताकत दिखानी है तो किसी गंदे टॉयलेट को साफ करके दिखाओ. 

यह भी पढ़ें | अमेरिका के मॉल में खाट देखकर हैरान हुआ इंडियन यूट्यूबर, यहां हर तरफ देसी लोग, बोला- US को भारत बना दिया है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News 2022, Viral Robot Video, Humanoid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com