अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चीन दौरे पर आज राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. वैश्विक शांति से लेकर परमाणु हथियारों तक, ट्रंप, पुतिन और शी की ये ऐतिहासिक मुलाकात रही.बुधवार को चीन के टेक हब शेनझेन में डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आमने-सामने थे. इन तीन बड़े नेताओं के बीच यह पहली साझा बातचीत थी. तीनों की इस मुलाकात के भू-राजनीतिक स्तर पर दूरगामी परिणाम हो सकते हैं.
शी जिनपिंग ने तीनों नेताओं की इस साझा बैक को एक अहम और नई शुरुआत बताया और कहा कि यह पहली बार है जब चीन,रूस और अमेरिका के बड़े नेता बातचीत के लिए एक साथ आए हैं.बैठक की शुरुआत करते हुए ट्रंप ने कहा- तीनों नेता इतिहास रच रहे हैं. ट्रंप ने आगे कहा कि हम रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर चर्चा करने जा रहे हैं.
किसने क्या कहा?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शांति और वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना करने के मकसद से हो रही इस बातचीत के लिए ट्रंप और पुतिन का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि अब वह दौर बीत चुका है जब दुनिया अलग-थलग द्वीपों की तरह बंटी हुई थी. मैं अक्सर कहता हूं कि हम एक ही 'ग्लोबल विलेज' में रहते हैं, जहां हम सब एक साथ आगे बढ़ते हैं या पीछे रह जाते हैं. हम वह समुदाय हैं, जिसका भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा है. इस 'ग्लोबल विलेज' में, बड़े देशों की जिम्मेदारियां भी विशेष होती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं