विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2017

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी झटके के बाद टेरीजा के प्रति समर्थन जताया

टेरीजा मे की मध्याविधि कराने का दाव उल्टा पड़ गया है क्योंकि ब्रिटेन के मतदाताओं ने त्रिशंकु जनादेश दिया है,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी झटके के बाद टेरीजा के प्रति समर्थन जताया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • ट्रंप ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच विशेष संबंध की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर
  • ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के साथ साझा लक्ष्यों और हितों को लेकर साथ काम
  • टेरीजा मे की मध्याविधि कराने का दाव उल्टा पड़ गया है
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे से फोन पर बात करके उन्हें समर्थन देने की बात कही है. टेरीजा की कंजर्वेटिव पार्टी ब्रिटेन के मध्याविधि चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने में नाकाम रही है.

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच विशेष संबंध की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया और इस बात को रेखांकित किया कि वह आने वाले वर्षों में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के साथ साझा लक्ष्यों और हितों को लेकर साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं.’’

प्रधानमंत्री टेरीजा मे की मध्याविधि कराने का दाव उल्टा पड़ गया है क्योंकि ब्रिटेन के मतदाताओं ने त्रिशंकु जनादेश दिया है, जिसने प्रधानमंत्री को सत्ता में बने रहने के लिए उत्तरी आयरिश पार्टी जैसी छोटी पार्टी से समर्थन मांगने पर मजबूर कर दिया है. देश ब्रेग्जिट की कठिन चर्चाओं के दौर से गुजर रहा है.

ब्रिटिश संसद की सभी 650 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं. कंजर्वेटिव पार्टी को 318 सीटें मिली हैं जबकि विपक्षी लेबर पार्टी को 262 सीट मिली है. पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए 326 सीटों की जरूरत है.
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Theresa May, Donald Trump, UK Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com