विज्ञापन

मेलोनी फोटो के लिए गिड़गिड़ाई थीं.. डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर बवाल जारी, विदेश मंत्री ने रद्द किया दौरा

इटली और अमेरिका के बीच कूटनीतिक संबंध इतने खराब होते दिख रहे हैं कि इटली के विदेश मंत्री ने अमेरिका का अपना दौरा ही स्थगित कर दिया है. वह वीकेंड पर अमेरिका जाने वाले थे.

मेलोनी फोटो के लिए गिड़गिड़ाई थीं.. डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर बवाल जारी, विदेश मंत्री ने रद्द किया दौरा
  • इटली और अमेरिका के संबंधों में और बढ़ा तनाव, मेलोनी के वीडियो के बाद विदेश मंत्री का दौरा रद्द
  • डोनाल्ड ट्रंप ने किया था दावा- मेलोनी मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए गिड़गिड़ाई थीं
  • ट्रंप के दावे पर मेलोनी ने वीडियो जारी कर दिया था जवाब, अब इसी मामले पर बढ़ता जा रहा है तनाव
वॉशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की ओर से झूठा बताए जाने के बाद तनाव और बढ़ गया है. इटली और अमेरिका के बीच कूटनीतिक संबंध इतने खराब होते दिख रहे हैं कि इटली के विदेश मंत्री ने अमेरिका का अपना दौरा ही स्थगित कर दिया है. वह वीकेंड पर अमेरिका जाने वाले थे. दोनों देशों के बीच बीते कई महीनों से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक हास्यास्पद दावा कर दिया था जी-7 समिट के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने एक साथ एक तस्वीर खिंचवाने की अपील की थी. उनकी इस टिप्पणी पर मेलोनी ने एक वीडियो शेयर कर तीखा जवाब दिया था.

उनका कहना था कि डोनाल्ड ट्रंप ने एक मनगढ़ंत कहानी रच ली. उन्होंने कहा कि मैं या फिर इटली की जनता कभी भी इस तरह गिड़गिड़ाने वाले नहीं हैं. उनके इस जवाब के बाद ही विदेश मंत्री ने अमेरिकी यात्रा रद्द कर दी. इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी फ्लोरिडा में अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो से मुलाकात करने वाले थे. उन्होंने भी डोनाल्ड ट्रंप के बयान को गंभीर और उकसावे वाला बताया. मेलोनी ने ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा था कि आजकल वह अपने सहयोगी देशों का अपमान करते हैं, जबकि पश्चिम के दुश्मन रहे देशों से वह नजदीकी बढ़ा रहे हैं.

ट्रंप ने किया था दावा- फोटो के लिए गिड़गिड़ाई थीं मेलोनी

बता दें कि बीते कुछ महीनों से इटली और अमेरिका के संबंध काफी खराब चल रहे हैं. इन रिश्तों में तब और तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि जी-7 समिट के दौरान मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए जॉर्जिया मेलोनी गिड़गिड़ा रही थीं. यही नहीं समिट के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में मेलोनी से कहा था कि आपने तो मुझे छोड़ ही दिया है. इस पर मेलोनी ने कहा था कि ऐसा नहीं है, हम लोग तो लंबे समय से दोस्त रहे हैं. हालांकि ट्रंप ने बाद में जो दावा किया, वह इटली को चुभने वाला था. ट्रंप ने कहा कि शायद मेलोनी खुश थीं क्योंकि मैंने उनसे बात की. मैं उनसे बात नहीं करने वाला था. 

मेलोनी ने कहा था- ऐसी चीजों पर तत्काल जवाब देना जरूरी

ट्रंप ने कहा कि वह मेरे आई थीं और कह रही थीं कि प्लीज मेरे साथ एक फोटो खिंचवा लीजिए. वह मेरे साथ एक फोटो चाहती थीं. इसी पर फिर जवाब देते हुए मेलोनी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का बयान गलत है. उन्होंने एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई है. ऐसी चीजों पर तत्काल जवाब देना चाहिए और वही मैं दे रही हूं. उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का बयान पूरी तरह गलत और हैरान करने वाला है. 

लेखक के बारे में
img
डॉ. सूर्यप्रकाश
Deputy Editor
पत्रकारिता में डेढ़ दशक का अनुभव रखने वाले डॉ. सूर्यप्रकाश एनडीटीवी डिजिटल में डिप्टी एडिटर हैं. राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं भारतीय संस... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giorgia Meloni, Giorgia Meloni And Pm Modi, Donald Trump, Donald Trump News, Donald Trump Video Tape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com