राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को घोषणा करेंगे कि संयुक्त राज्य अमेरिका आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 परीक्षण पर नए सख्त नियम अगले सप्ताह प्रभावी होंगे. यह जानकारी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. अधिकारी ने कहा, "बाइडेन घोषणा करेंगे कि हम अपनी परीक्षण आवश्यकताओं को और मजबूत कर रहे हैं ताकि अगले सप्ताह की शुरुआत में, संयुक्त राज्य अमेरिका आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को यात्रा से एक दिन पहले कोरोना की जांच करवाना अनिवार्य होगा और इस जांच की रिपोर्ट नेगेटिव होनी चाहिए." अधिकारी ने कहा कि यह सभी यात्रियों पर लागू होगा,फिर चाहे वह अमेरिका का नागरिक है या विदेशी और उसने वैक्सीन लगाया हों.
US ने Omicron की पहचान करने पर की दक्षिण अफ्रीका की तारीफ, चीन को परोक्ष तमाचा
इससे पहले भारत ने भी दक्षिण अफ्रीका में फैल रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए अपनी ट्रेवल एडवाइजरी को और सख्त कर दिया है. "जोखिम भरे" देशों से भारत आ रहे यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही कोरोना की जांच करवानी पड़ रही है और जांच नेगेटिव आने पर ही उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलने की इजाजत दी जा रही है. वहीं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है उन्हें क्वारंटाइन कर उनका इलाज किया जा रहा है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
घबराएं नहीं, भारत में ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद केंद्र की अपील : 5 बातें
हालांकि इतनी एहतियात के बावजूद भारत में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे ही दी है. कर्नाटक में इसके दो केस सामने आए हैं. दोनों में से एक मरीज की उम्र 66 साल है और दूसरे की 46 साल है. हालांकि इनमें अभी कोई भी गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं.
भारत में पाए गए ओमिक्रॉन के दो केस
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं