विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2017

अमेरिकी मरीन को मुस्लिम रंगरूटों का शोषण करने के लिए 10 साल की सजा

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, गनरी सार्जेंट जोसेफ फिलिक्स को साउथ कैरोलिना अड्डे के पैरिस आइलैंड में बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान रंगरूटों के शोषण के लिए शनिवार को दोषी करार दिया गया था.

अमेरिकी मरीन को मुस्लिम रंगरूटों का शोषण करने के लिए 10 साल की सजा
अमेरिकी मरीन को 10 साल की सजा (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अमेरिकी मरीन कोर के एक ड्रिल इंस्ट्रक्टर को एक दर्जन से ज्यादा रंगरूटों के शोषण के लिए शनिवार को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. उनमें से एक की 2016 में मौत हो गई थी. अमेरिकी मीडिया के अनुसार, गनरी सार्जेंट जोसेफ फिलिक्स को साउथ कैरोलिना अड्डे के पैरिस आइलैंड में बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान रंगरूटों के शोषण के लिए शनिवार को दोषी करार दिया गया था.

दिव्यांग बच्ची के साथ बलात्कार के दोषी को उम्रकैद की सजा

आठ सहकर्मियों की एक ज्यूरी ने फेलिक्स को रंगरूटों के शोषण का आदेश देने वाले एवं उसका हिस्सा रहे उन छह इंस्ट्रक्टर में सबसे ज्यादा दोषी पाया. उन्होंने रंगरूटों पर आतंकी होने का ताना कसा था. ज्यूरी में महिलाकर्मी भी शामिल थीं. फेलिक्स इराक युद्ध में काफी सक्रिय थे. दो रंगरूटों को आद्यौगिक संयंत्रों में इस्तेमाल किए वाले क्लॉथ ड्रायर (कपड़े सुखाने की मशीनें) में जाने को मजबूर किया गया और एक मामले में मशीन चला दी गई जब उन्होंने अपने धर्म का त्याग करने से इनकार कर दिया.

लड़कियों पर यौन शोषण के खिलाफ पालघर पुलिस और जाणीव ट्रस्ट की अनोखी मुहिम

वहीं राहील सिद्दीकी नाम के एक रंगरूट की तीसरे मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गयी. अमेरिकी मरीन कोर ने उसकी मौत को आत्महत्या बताया था. अक्तूबर में सिद्दीकी के परिवार ने अमेरिकी मरीन कोर पर 10 करोड़ डॉलर का मुकदमा दायर किया था और कहा था कि सिद्दीकी को किसी अज्ञात वरिष्ठ ने दरवाजे से निकाला और बालकनी में ले गया जहां से उसकी नीचे गिरने पर मौत हो गयी. फिलिक्स का मामला सैन्य नियमों के तहत स्वत: अपील के लिए जाएगा. सैन्य नियमों के तहत उन फैसलों पर अपील की जाती है जिनमें लंबी सजा सहित अन्य शामिल होते हैं.
(भाषा इनपुट)

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Marine Trainer, Guilty, Muslim Recruits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com