विज्ञापन

INDA vs SLA: वैभव का गुस्सा, सुपर ओवर या सुपर ड्रामा! जानें कड़ी दर कड़ी पूरी कहानी

सुपर ओवर में श्रीलंका ए के खिलाफ जो कुछ भी देखने को मिला, वह बहुत ही ज्यादा फैंस को निराश कर गया. फैंस इसको लेकर बातें कर रहे हैं, चर्चा कर रहे हैं

INDA vs SLA: वैभव का गुस्सा, सुपर ओवर या सुपर ड्रामा! जानें कड़ी दर कड़ी पूरी कहानी

श्रीलंका में खेली जा रही 'A' टीमों की भागीदारी वाली त्रिकोणीय सीरीज में सोमवार को भारत A और श्रीलंका A के बीच खेले गए मुकाबले में सुवर ओवर में मेजबान टीम ने भारत 'A' को मात दे दी. लेकिन सुपर ओवर में जो कुछ भी देखने को मिला, वह करोड़ों भारतीय फैंस को ही नहीं, बल्कि समूचे क्रिकेट फैंस को निराश कर गया. वास्तव में सुपर ओवर में क्रिकेट कम, ड्रामा ज्यादा हुआ. और टीवी पर दिखी तस्वीरों से एक बार लगा कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryanshi) और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच मानो बस हाथापाई होते-होते बच गई. दरअसल वैभव के साथ पूरा विवाद भारत की हार के बाद आखिरी ओवर फेंकने वाले श्रीलंका A के पेसर कुगाथस मथुलन ने वैभव पर 'शब्दबाण' दागे. और इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि वैभव उसे जवाब देने के लिए मथुलन के नजदीक चले गए और दोनों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली. चलिए आप कड़ी-दर-कड़ी जानिए कि सुपर ओवर में कहानी कैसे शुरू हुई और यह ड्रामा किस प्वाइंट पर खत्म हुआ. 

मैच टाई (बराबरी पर) समाप्त हुआ

भारत A ने पहले बैटिंग करते हुए 49.2 ओवरों में सभी विेकेट खोकर 265 रन बनाए, तो श्रीलंका A ने भी इतने ही ओवर में 9 विकेट खोकर 265 ही रन बनाए, तो मामला सुपर ओवर में पहुंच गया. सभी उम्मीद कर रहे थे कि इस ओवर में रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगी, तो भारतीय फैंस अपनी टीम की जीत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन जो देखने को मिला, वह ठीक तस्वीर नहीं थी. 

अंपायरों ने सुपर ओवर के लिए मना किया

खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने शुरुआत में सुपर ओवर कराने से मना कर दिया. इसको लेकर तिलक वर्मा और भारतीय खिलाड़ियों की अंपायरों के साथ काफी देर तक तीखी बहस हुई. तिलक वर्मा लगातार सुपर ओवर कराने पर जोर दे रहे थे क्योंकि टूर्नामेंट के नियमों के तहत फ्लट लाइट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था. लेकिन तिलक के दबाव पर इसके बाद अंपायर सुपर ओवर कराने के लिए राजी हो गए.

श्रीलंका 'ए' ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए

श्रीलंका A ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए थे. इसके बाद इंडिया 'ए' के खिलाड़ी मैदान से बाहर आ गए और बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करने के लिए अपने पैड पहनना शुरू कर दिया.  लेकिन फिर यहां एक और ड्रामा हुआ. अचानक अंपायरों ने उन्हें वापस बुलाया और कहा कि पिछली गेंद नो-बॉल थी और अभी एक गेंद और फेंकी जानी बाकी है. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों और अंपायरों के बीच एक बार फिर गरमागरम बहस होनी शुरू हो गई. और टीवी पर मैच देख रहे फैंस हैरानी जता रहे थे जब प्रक्रिया पूरी ही नहीं हुई, भारतीय टीम मैदान से बाहर क्यों चली गई

टीम इंडिया हुई राजी

आखिरकार इंडिया 'ए' अतिरिक्त गेंद फेंकने के लिए तैयार हो गई, लेकिन इस आखिरी 1 गेंद पर बाई का एक रन आया. और श्रीलंका A का  स्कोर 16 रन पहुंच गया. भारत A को 17 रन का लक्ष्य मिला. लेकिन तिलक की निराशा यहीं खत्म नहीं हुई. वह अंपायरों से बहस करते रहे और खराब रोशनी के बीच समय और गुजरता रहा. सुपर ओवर में जीत के लिए 17 रनों का पीछा करते हुए, भारतीय टीम स्लिंगर (मलिंगा जैसे एक्शन वाले) गेंदबाज कगुथास मथुलन के सामने केवल 9 रन ही बना सकी और लगातार अपना दूसरा मैच हार गई. मथुलन की आखिरी तीन गेंदों का सामना सूर्यवंशी ने किया था, जिसमें वह एक चौके समेत केवल छह रन ही बटोर सके

भिड़ गए वैभव सूर्यवंशी

जवाब में, इंडिया 'ए' जीत के लिए जरूरी 17 रन नहीं बना सकी. हारने के बाद टीम इंडिया वापस लौट रही थी, तो मैच खत्म होने के बाद, जब सूर्यवंशी और उनके साथी बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे वापस पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तब श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी कुछ ज़्यादा ही आक्रामक होकर जश्न मनाने लगे.  इसी बीच टीवी कैमरों ने पकड़ा कि सूर्यवंशी गुस्से में उस लंबे तेज गेंदबाज मथुलन की तरफ बढ़े, तभी उनके साथी खिलाड़ी विशन हलमबागे बीच में आ गए। इस बात की पूरी संभावना है कि इसकी वजह गेंदबाज द्वारा कही गई कोई बात थी, जिसने 15 वर्षीय सूर्यवंशी को आखिरी तीन गेंदों पर सफलतापूर्वक रन बनाने से रोक दिया था.सूर्यवंशी को उस श्रीलंकाई फील्डर को धक्का देते हुए देखा गया, जिसने बदले में सूर्यवंशी पर झपटने की कोशिश की. इसके बाद श्रीलंका के सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव किया और मामले को ज्यादा बढ़ने से रोका  दूसरी तरफ मैदान के भीतर आ रहे भारत A के खिलाड़ियों ने कैमरे पर हो रहे प्रसारण को देखते हुए स्थिति समझी और सूर्यवंशी को शांत करने की कोशिश की. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने जल्द ही एक-दूसरे से हाथ मिलाने की रस्म शुरू की, लेकिन सुपक ओवर का तनाव दोनों ही खिलाड़ियों के चेहरों पर पसरा रहा. 

यह भी पढ़ें:  'ऐसे बात नहीं बनेगी', तीसरे मैच में भी हुए नाकाम, तो सोशल मीडिया ने वैभव सूर्यवंशी को घेरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India A, Sri Lanka A, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com