विज्ञापन

'ईरान नहीं यूक्रेन देखो'... जंग खत्म कराने को पुतिन ने घुमाया फोन, ट्रंप ने 90 मिनट तक सुना और सुनाया

US Iran War Updates: फोन कॉल पर व्लादिमीर पुतिन ने यह भी चेतावनी दी कि अगर अमेरिका फिर से हमला करता है तो इसके “गंभीर और नुकसानदायक परिणाम” न सिर्फ ईरान और उसके पड़ोसियों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए होंगे.

'ईरान नहीं यूक्रेन देखो'... जंग खत्म कराने को पुतिन ने घुमाया फोन, ट्रंप ने 90 मिनट तक सुना और सुनाया
US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच फोन पर बातचीत
  • रूस के राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति से मिडिल ईस्ट और यूक्रेन युद्ध पर 90 मिनट से अधिक बातचीत की
  • दोनों ने ईरान और पर्शियन गल्फ की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया और युद्धविराम बढ़ाने के फैसले का समर्थन किया
  • पुतिन ने चेतावनी दी कि अमेरिका की नई सैन्य कार्रवाई के गंभीर और नुकसानदायक परिणाम पूरे विश्व के लिए होंगे

US Iran War Updates: दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतों के बीच फोन कॉल पर एक मैराथन बातचीत हुई है और चर्चा ऐसे मुद्दों पर हुई, जो पूरी दुनिया की दिशा तय कर सकते हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है. पुतिन के राजनीतिक सलाहकार यूरी उशाकोव ने बुधवार, 29 अप्रैल को यह जानकारी दी और बताया कि दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट के युद्ध और यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा की. यह कॉल 90 मिनट से ज्यादा चली और उशाकोव के अनुसार इसमें “सीधी और काम की बात” की गई.

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार उशाकोव ने बताया कि दोनों राष्ट्रपतियों ने “ईरान और पर्शियन गल्फ की स्थिति पर खास ध्यान दिया.” उन्होंने कहा कि व्लादिमीर पुतिन का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने का फैसला सही है, क्योंकि इससे बातचीत का मौका मिलेगा और हालात को स्थिर करने में मदद मिलेगी.

हालांकि इस फोन कॉल पर पुतिन ने यह भी चेतावनी दी कि अगर अमेरिका और इजरायल फिर से सैन्य कार्रवाई करते हैं, तो इसके “गंभीर और नुकसानदायक परिणाम” न सिर्फ ईरान और उसके पड़ोसियों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए होंगे. उशाकोव ने कहा कि रूस मिडिल ईस्ट के मुद्दे पर कूटनीतिक प्रयासों में “हर संभव मदद” देने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने यह भी बताया कि यह कॉल मॉस्को की पहल पर हुई थी. यानी फोन खुद पुतिन की ओर से किया गया था.

दूसरी तरफ वॉशिंगटन में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पत्रकारों से कहा कि उनकी पुतिन से “बहुत अच्छी बातचीत” हुई, लेकिन उन्होंने माना कि बातचीत का ज्यादा फोकस ईरान के बजाय यूक्रेन युद्ध पर था. ट्रंप ने यह भी कहा कि पुतिन अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने में “मदद करना चाहते हैं”, लेकिन उन्होंने पुतिन से पहले यूक्रेन पर हमले को खत्म करने को कहा.

यह भी पढ़ें: 'अबकी बार तेल 140 के पार'... ईरान ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम, कच्चे तेल के दाम बढ़ने की चेतावनी

यह भी पढ़ें: ममदानी का दिल अब भी हिंदुस्तानी! ब्रिटेन के राजा के सामने रखी मांग- 'भारत का कोहिनूर वापस कीजिए'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, Vladimir Putin, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com