AI की दुनिया में लगातार हलचल मची हुई है. अफेयर की वजह से चिप्स सप्लाई करने वाली पावरफुल कंपनी Nvidia के सह-संस्थापक Jensen Huang को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी. ये भी आरोप था कि महिला चीनी जासूस है. लेकिन, अब Jensen Huang की वापसी हो गई है. और इसके लिए अमेरिका ने पूरा जोर लगा दिया. अब एक चौंकाने वाली बात सामने आई है.
Jensen Huang की दोबारा बहाली को लेकर अमेरिका में एक बहुत बड़ा राजनीतिक और रक्षा विवाद खड़ा हो गया है. वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने Nvidia कंपनी को Jensen Huang को वापस सीईओ पद पर नियुक्त करने के लिए कॉल्ड वार के जमाने के एक बेहद खतरनाक सैन्य कानून 'डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट' (DPA) का इस्तेमाल करने की पूरी तैयारी कर ली थी. आपको बता दें कि ये कानून राष्ट्रपति को युद्ध जैसी आपातकालीन स्थितियों में किसी भी निजी कंपनी के ऊपर सीधे कब्जा करने या उसकी पूरी परफॉर्मेंस और प्रोडक्शन को राष्ट्रीय सुरक्षा के कामों में डायवर्ट करने की ताकत देता है.
Nvidia पर दबाव
डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस में Hegseth और उनके करीबियों का प्लान इस सैन्य कानून को Nvidia के खिलाफ एक दबाव बनाने वाले हथियार की तरह इस्तेमाल करना था. इंटरनल सोर्स के हवाले से रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पेंटागन ने Nvidia को चेतावनी दी थी कि अगर वो Jensen Huang को वापस नहीं लाते, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीधे तौर पर DPA कानून लागू कर देंगे. इसके तहत Nvidia को अपने कमर्शियल सुपर-चिप्स का प्रोडक्शन पूरी तरह बंद करके अमेरिकी सेना के लिए मिलिट्री प्रोजेक्ट्स पर काम करना पड़ता. ऐसा होने से Nvidia की सेल और प्रॉफिट को भारी नुकसान पहुंचता. इसी डर से Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ट्रंप की बात मानने के लिए तुरंत मजबूर हो जाते. हालांकि, इस सैन्य धमकी के जमीन पर उतरने से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस मामले में दखल दिया और Nvidia के बोर्ड ने घुटने टेकते हुए Jensen Huang को वापस बहाल कर दिया.
Jensen Huang के इस पूरे विवाद के पीछे की कहानी किसी सस्पेंस फिल्म जैसी है. इसी महीने की शुरुआत में जेन्सेन ने यह स्वीकार करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था कि उनके मेगास्पीड कंपनी की एक महिला अधिकारी एलिस हुआंग के साथ संबंध थे, जिन्हें अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां चीन की खुफिया एजेंसी का जासूस मानती हैं. ये वही मेगास्पीड कंपनी है जिसके खिलाफ पहले से ही Nvidia के एडवांस AI चिप्स को अवैध रूप से तस्करी कर चीन पहुंचाने के आरोपों की बड़ी जांच चल रही है.
Jensen Huang को क्यों बचा रहे ट्रंप?
आशंका है कि चीनी जासूस Nvidia के सबसे सीक्रेट ट्रेड सीक्रेट्स और ट्रंप प्रशासन की बेहद गोपनीय नीतियों की जानकारियां चोरी कर चीन पहुंचा दी हैं. इसके अलावा ये भी बड़ी चिंता है कि चीन ने एलिस के जरिए अमेरिकी AI और सेमीकंडक्टर नीतियों को प्रभावित करने की कोशिश की है. हालांकि, इन सभी गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को खारिज करते हुए डोनाल्ड ट्रंप, उनके सहयोगियों ने खुलकर जेन्सेन का बचाव किया है. ये भी कहा गया है कि वह महिला चीनी जासूस नहीं थी. लेकिन, ट्रंप एक शख्स को बचाने के लिए इतनी जान क्यों लगा रहे हैं?
ट्रंप का मानना है कि AI का विकास ही अमेरिकी इकोनॉमी को सबसे तेजी से आगे ले जाएगा, जहां बड़ी टेक कंपनियों ने इस साल डेटा सेंटर्स और Nvidia के सुपर-चिप्स खरीदने के लिए पूरे 800 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं. एक अनुमान के मुताबिक, साल 2025 से 2032 के बीच AI से जुड़ा ये निवेश करीब 10.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. AI की इस बंपर तेजी ने अमेरिकी निवेशकों को बेहद अमीर बना दिया है और लोगों के खर्च करने की क्षमता भी बढ़ी है. ऐसे में अगर शेयर बाजार लगातार गिरता रहता, तो अमेरिकी इकोनॉमी की रफ्तार बेहद धीमी हो जाती, जिससे ट्रंप का पूरा गणित बिगड़ जाता.
यह भी पढ़ें | एलियंस की दुनिया में इंसानों का डेटा, Elon Musk आखिर अब क्या बवाल करने वाले हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं