विज्ञापन

ट्रंप को एक हफ्ते में ईरान से डील की उम्मीद, उधर दनादन चल रही मिसाइलें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है. हालांकि दूसरी तरफ हालात अब भी काफी तनावपूर्ण हैं, दोनों ओर से हमले हो रहे हैं.

ट्रंप को एक हफ्ते में ईरान से डील की उम्मीद, उधर दनादन चल रही मिसाइलें
US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उम्मीद- एक हफ्ते में हो जाएगी डील

US Iran war and Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि मिडिल ईस्ट की जंग में जल्द ही बड़ी प्रगति हो सकती है. उन्हें भरोसा है कि अगले एक हफ्ते के भीतर ईरान के साथ ऐसा समझौता हो जाएगा, जिससे दोनों देशों के बीच युद्धविराम (सीजफायर) आगे भी जारी रह सके और होर्मुज पर जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य हो जाए. हालांकि दूसरी तरफ हिंसा जारी है. ईरानी सेना ने इराक के पास एक कार्गो जहाज पर मिसाइल हमला करने का दावा किया है जबकि एक दिन पहले ही अमेरिकी सेना ने भी बताया था कि ईरान की तरफ से कुवैत में मौजूद अमेरिकी बेस पर 2 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई थीं.

ट्रंप की उम्मीद 

डोनाल्ड ट्रंप ने एबीसी न्यूज से बातचीत में एक हफ्ते के भीतर ईरान से समझौते की उम्मीद जताई है. यहां उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक एक समझौता ज्ञापन (MoU) को अंतिम मंजूरी नहीं दी है. यह समझौता महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग- होर्मुज को फिर से पूरी तरह खोलने के लिए तैयार किया गया है. उन्होंने कहा, "मुझे अभी कुछ और बिंदुओं पर सहमति बनानी है।"

ट्रंप का यह सकारात्मक बयान उनके सोमवार को दिए गए एक अन्य बयान के बाद आया है. उस समय उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ बातचीत "तेजी से आगे बढ़ रही है", जबकि सच्चाई यह भी है कि हाल ही में दोनों देशों के बीच हुई गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई ने युद्धविराम की परीक्षा ले ली थी. सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, "ईरान के इस्लामिक गणराज्य के साथ बातचीत तेजी से जारी है."

यह कूटनीतिक प्रयास ऐसे समय में हो रहे हैं जब हालात अब भी काफी तनावपूर्ण हैं. करीब दो महीने पहले कई हफ्तों तक चले भीषण संघर्ष के बाद युद्धविराम लागू हुआ था. लेकिन बीते वीकेंड (शनिवार-रविवार) और सोमवार को अमेरिका और ईरान द्वारा एक-दूसरे पर जवाबी हमले किए जाने से तनाव फिर बढ़ गया है. इन ताजा झड़पों के बाद चिंता बढ़ गई है कि कहीं युद्धविराम टूट न जाए और दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पूरी तरह पटरी से न उतर जाए.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू को दी गाली, कहा 'मैं नहीं होता तो जेल में होते'- रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका से शांति वार्ता की रद्द, कहा- इजरायल लेबनान पर हमला करता रहेगा तो बात नहीं होगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, Donald Trump, US Iran Peace Deal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com