विज्ञापन

ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू को दी गाली, कहा 'मैं नहीं होता तो जेल में होते'- रिपोर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि इजरायल और लेबनान (हिजबुल्लाह) लड़ाई रोकने पर सहमत हो गए हैं. हालांकि इस ऐलान के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने रॉकेट हमला झेलने का दावा किया.

ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू को दी गाली, कहा 'मैं नहीं होता तो जेल में होते'- रिपोर्ट
Israel Lebabon Attack and Donald Trump:
  • डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू को बेहद तीखी फोन कॉल में जमकर फटकार लगाई- रिपोर्ट
  • ट्रंप इजरायल द्वारा लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ बढ़ाई जा रही सैन्य कार्रवाई से नाराज हैं
  • ट्रंप के लड़ाई रोकने के ऐलान के बावजूद इजरालय ने दावा किया कि लेबनान की तरफ से उसपर रॉकेट दागे गए हैं

Israel Lebabon Attack and Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एक बेहद तीखी फोन कॉल में जमकर फटकार लगाई. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप इजरायल द्वारा लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ बढ़ाई जा रही सैन्य कार्रवाई से नाराज हैं, क्योंकि इससे ईरान के साथ चल रही शांति वार्ताओं को नुकसान पहुंच सकता है. ट्रंप ने इसके बाद कहा कि इजराइल और हिजबुल्लाह लड़ाई बंद करने पर सहमत हो गए हैं. हालांकि खास बात रही कि ट्रंप के इस ऐलान के बाद भी इजरायली सेना ने कहा कि लेबनान की तरफ से इजरायल क्षेत्र में दो रॉकेट दागे गए जिन्हें हवा में मार गिराया गया.

ट्रंप ने नेतन्याहू को लगाई लताड़

अमेरिकी मीडिया संस्था एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, फोन पर बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू को ' विशुद्ध सनकी' तक कह दिया और उन पर एहसान न मानने का आरोप लगाया.

रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों और कॉल की जानकारी रखने वाले एक अन्य सूत्र के हवाले से कहा गया है कि ट्रंप ने बेरूत पर हमले की इजरायल की योजना को भी रोक दिया. उन्होंने कथित तौर पर नेतन्याहू से कहा कि लेबनान की राजधानी पर बमबारी की धमकियां इजरायल को दुनिया में और ज्यादा अलग-थलग कर देंगी. कथित तौर पर फोन पर ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने नेतन्याहू को जेल जाने से बचाने में मदद की थी. यह इशारा नेतन्याहू पर चल रहे भ्रष्टाचार के मामले के दौरान ट्रंप के समर्थन की ओर था.

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने नेतन्याहू से गुस्से में कहा: "तुम विशुद्ध रूप से सनकी हो. अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते. मैं तुम्हें बचा रहा हूं. अब हर कोई तुमसे नफरत करता है. इस वजह से हर कोई इजरायल से भी नफरत करता है." रिपोर्ट के अनुसार एक प्वाइंट पर ट्रंप नेतन्याहू से इतने नाराज हो गए कि उनसे पूछा, "आप क्या बकवास कर रहे हैं?"

ट्रंप के ऐलान के बावजूद मिसाइल अटैक

इजरायली सेना ने कहा कि मंगलवार तड़के हवाई सुरक्षा ने लेबनान से उत्तरी इजरायल में आने वाले दो प्रोजेक्टाइल को रोक दिया. इजरायली सेना के इस दावे से कुछ घंटे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि इजरायल और लेबनान (हिजबुल्लाह) में लड़ाई खत्म हो गई है. दोनों एक दूसरे पर हमला नहीं करेंगे. लेकिन इजरालयी सेना ने टेलीग्राम पर बताया, "उत्तरी इजरायल के कई इलाकों में 1:35 बजे सायरन बजने के बाद, IAF ने लेबनान से इजरायली क्षेत्र में आने वाले दो प्रोजेक्टाइल को रोक दिया."

इसने यह भी कहा कि उसने एक "संदिग्ध हवाई लक्ष्य" की पहचान की है जो बाद में लेबनानी सीमा के पास इजरायली क्षेत्र में गिरा, और कहा कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

यह भी पढ़ें: इराक के पास कार्गो जहाज पर 2 बड़े धमाके, ईरान ने ली मिसाइल अटैक की जिम्मेदारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, US Iran War, Israel Lebanon Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com