US Crime News: अमेरिका के टेक्सास से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हाई स्कूल टीचर पर अपनी ही छात्रा के साथ संबंध बनाने का आरोप लगा है. मामला तब सामने आया जब एक दूसरे छात्र ने दोनों को टीचर के क्लासरूम में अकेले देख लिया. इसके बाद पुलिस जांच शुरू हुई और छात्रा ने खुद पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया. आरोपी टीचर स्कूल में फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी पढ़ाता था और साथ ही फुटबॉल और ट्रैक टीम का कोच भी था. अब उस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और दोषी पाए जाने पर उसे कई साल जेल में बिताने पड़ सकते हैं.
क्या है पूरा मामला?
अधिकारियों के अनुसार, एक हाई स्कूल टीचर को अपनी छात्रा के साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह मामला तब सामने आया जब एक दूसरे छात्र ने दोनों को क्लासरूम में साथ देख लिया. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास के फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी के इस टीचर का नाम चैड एलेन रोड्रिगेज है, जिनकी उम्र 38 साल है. इस टीचर पर 17 साल की छात्रा के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है. शनिवार को उन पर सेकेंड-डिग्री फेलोनी का मामला दर्ज किया गया. दोषी पाए जाने पर उन्हें 20 साल तक की जेल हो सकती है.

आरोपी टीचर की फोटो पुलिस ने जारी की है
यह मामला पिछले गुरुवार को सामने आया, जब एक दूसरे छात्र ने दोनों को टीचर के क्लासरूम में अकेले देखा. कोर्ट के डॉक्यूमेंट में यह साफ नहीं बताया गया कि उस छात्र ने ऐसा क्या देखा जिससे उसे शक हुआ. हालांकि, पकड़े जाने के बाद छात्रा क्लासरूम से बाहर निकली और उसने पुलिस को टीचर के साथ संबंध बनाने की बात बताई. स्कूल जिले के अनुसार, रोड्रिगेज को स्कूल से छुट्टी पर भेज दिया गया है. वह पिछले 10 साल से वहां काम कर रहा था. स्कूल प्रशासन ने कहा कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं.
रोड्रिगेज पर टीचर और छात्र के बीच अनुचित संबंध रखने का आरोप लगाया गया है, जो टेक्सास में सेकेंड-डिग्री फेलोनी माना जाता है. टेक्सास में सहमति की कानूनी उम्र 17 साल है. यानी 17 साल से छोटे लड़के या लकड़ी के साथ उसके सहमति से भी शारीरिक संबंध बनाना अपराध है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं