विज्ञापन

ट्रंप और नेतन्याहू को नरक में भेजो और 560 करोड़ ले जाओ! रिपोर्ट में दावा- ईरान ने सुपारी देने की तैयारी कर ली

US Iran War: ईरान की संसद 28 फरवरी को तेहरान पर हुए अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में इस प्रस्ताव पर वोट कर सकती है. यह दावा दो मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है.

ट्रंप और नेतन्याहू को नरक में भेजो और 560 करोड़ ले जाओ! रिपोर्ट में दावा- ईरान ने सुपारी देने की तैयारी कर ली
US Iran War: ईरान रखेगा डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के सिर पर ईरान- रिपोर्ट्स में दावा

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. ईरान में ऐसी चर्चा शुरू हो गई है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. रिपोर्ट्स की माने तो ईरान एक अलग ही तरह की कवायद में जुटा है- वहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वाले को करोड़ों डॉलर का इनाम देने की तैयारी की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ईरानी संसद में इस पर विधेयक लाने की तैयारी है. यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब एक तरफ ईरान शांति प्रस्ताव भेज रहा है और दूसरी तरफ बदले और “जवाबी कार्रवाई” की खुली बातें हो 
रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट में क्या दावा किया गया है?

ईरान में कथित तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या कराने पर 5 करोड़ 80 लाख डॉलर का इनाम रखने पर चर्चा हो रही है. ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के अध्यक्ष इब्राहिम अजीजी ने घोषणा की है कि समिति “इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई” नाम से एक विधेयक तैयार कर रही है. ईरान वायर और द टेलीग्राफ यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, इस विधेयक में किसी भी व्यक्ति या संगठन को 5 करोड़ यूरो (करीब 5 करोड़ 82 लाख डॉलर) देने का प्रस्ताव है, जो अमेरिका और इजरायल के नेताओं की हत्या करेगा.

एनडीटीवी इस रिपोर्ट की अपनी तरफ से पुष्टि नहीं करता है. रिपोर्ट के अनुसार ईरानी संसद 28 फरवरी को तेहरान पर हुए हमलों के जवाब में इस प्रस्ताव पर वोट कर सकती है. इन हमलों में उस समय के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी.

ईरान वायर के अनुसार, इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि ट्रंप, नेतन्याहू और अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर को अली खामेनेई की हत्या में कथित भूमिका के लिए “जवाबी कार्रवाई” का निशाना बनाया जाना चाहिए. वहीं ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के एक अन्य सदस्य महमूद नबावियन ने भी कहा कि संसद जल्द ही उस व्यक्ति के लिए इनाम तय करने पर वोट करेगी, जो “ट्रंप और नेतन्याहू को जहन्नुम भेजेगा.”

इनाम की इस योजना की खबर ऐसे समय आई है, जब कुछ दिन पहले सरकार समर्थक मीडिया आउटलेट “मसाफ” ने दावा किया था कि इस्लामिक शासन ने “किल ट्रंप” नाम के अभियान के लिए 5 करोड़ डॉलर की व्यवस्था कर ली है. इससे पहले ईरान समर्थित साइबर युद्ध समूह “हंदाला” ने भी बयान जारी कर कहा था कि उसने “दमन और भ्रष्टाचार के मुख्य जिम्मेदार लोगों” यानी ट्रंप और नेतन्याहू को खत्म करने के लिए 5 करोड़ डॉलर तय किए हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान पर बस कुछ घंटे बाद होना था बड़ा हमला, फिर ट्रंप ने अचानक क्यों रोक दिए फाइटर जेट?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com